Monday, April 20News That Matters

मंत्री गणेश जोशी ने आज सहस्त्रधारा क्षेत्र में आईडीबीआई बैंक की नई शाखा का विधिवत रिबन काटकर उद्घाटन किया

 

मंत्री गणेश जोशी ने आज सहस्त्रधारा क्षेत्र में आईडीबीआई बैंक की नई शाखा का विधिवत रिबन काटकर उद्घाटन किया

 

 

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सहस्त्रधारा क्षेत्र में आईडीबीआई बैंक की नई शाखा का विधिवत रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बैंक के शाखा प्रबंधक और समस्त स्टाफ को नई शाखा के संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में बैंक शाखा खुलने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ घर के नजदीक ही मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बैंक के अधिकारियों से आग्रह किया कि ग्रामीण क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए सुवाखोली में भी बैंक की एक शाखा खोली जाए, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल सके और उन्हें बैंकिंग कार्यों के लिए शहरों तक न आना पड़े।
इस अवसर पर सीजीएम मनोज कुमार, रीजनल हैड गौतम राज छीब्बर, ब्रांच मैनेजर पंकज कुमार, एस.वी.यादव, पूर्णा सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *