Wednesday, September 16News That Matters

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां

मुख्यमंत्री धामी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर वहां अध्ययनरत बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री बच्चों से बेहद आत्मीयता और स्नेह के साथ मिले। उन्होंने बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। इस दौरान पूरा वातावरण आत्मीयता, स्नेह और अपनत्व से भरा रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। प्रत्येक...
सीएम धामी के निर्देशों पर अवैध निर्माण व अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की सख्ती, झाझरा में पांच बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के निर्देशों पर अवैध निर्माण व अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की सख्ती, झाझरा में पांच बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त

उत्तराखंड
सीएम धामी के निर्देशों पर अवैध निर्माण व अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की सख्ती, झाझरा में पांच बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त   मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण ने अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सेक्टरवार टीमों का गठन किया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों और प्लॉटिंग से संबंधित मामलों की लगातार निगरानी कर रही हैं। वर्ष 2026 के शुरुआती आठ महीनों में एमडीडीए द्वारा अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण की कार्रवाई केवल छोटे स्तर के निर्माणों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वाली बड़ी इमारतों और व्यावसायिक निर्माणों के मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है। विकासनगर, ...
आईटी पार्क से सिडकुल तक कांग्रेस के पुराने फैसलों पर भट्ट का वार, बोले—आज विकास दिख रहा तो कांग्रेस को पेट में दर्द क्यों?

आईटी पार्क से सिडकुल तक कांग्रेस के पुराने फैसलों पर भट्ट का वार, बोले—आज विकास दिख रहा तो कांग्रेस को पेट में दर्द क्यों?

उत्तराखंड
आईटी पार्क से सिडकुल तक कांग्रेस के पुराने फैसलों पर भट्ट का वार, बोले—आज विकास दिख रहा तो कांग्रेस को पेट में दर्द क्यों? देहरादून 12 सितंबर। भाजपा ने यूडीबीआई को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विकास विरोधियों एवं भ्रष्टाचारियों को राज्य की तरक्की हजम नहीं हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि धामी सरकार में यूआईडीबी भी राज्य की जीडीपी को दोगुना करने के लक्ष्य को लेकर तेजी से आगे बढ़ रही है। तय नियमावली के अनुसार बोर्ड जमीन हासिल कर रहा है और वर्तमान में अनुपयोगी जमीनों का निवेश और रोजगार सृजन की दृष्टि से आर्थिक प्रबंधन किया जाएगा। विपक्ष सिर्फ चुनावी लाभ के लिए झूठे, बेबुनियादी आरोप लगाकर जनता में भ्रम फैलाने की असफल कोशिश कर रहा है।   जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को आईना दिखाया कि अपनी सरकारों में अध...
आधुनिक डायलिसिस, विशेषज्ञ डॉक्टर और किफायती उपचार से किडनी मरीजों को राहत, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पर बढ़ा भरोसा

आधुनिक डायलिसिस, विशेषज्ञ डॉक्टर और किफायती उपचार से किडनी मरीजों को राहत, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पर बढ़ा भरोसा

उत्तराखंड
  आधुनिक डायलिसिस, विशेषज्ञ डॉक्टर और किफायती उपचार से किडनी मरीजों को राहत, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पर बढ़ा भरोसा देहरादून। गंभीर किडनी रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल लगातार भरोसे का एक बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। अस्पताल में विश्वस्तरीय विशेषज्ञ नेफ्रोलॉजी सेवाओं के साथ आधुनिक डायलिसिस सुविधा उपलब्ध है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार और डायलिसिस का लाभ उठा रहे हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ केवल देहरादून और उत्तराखंड के मरीज ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित आसपास के राज्यों से आने वाले मरीज भी उठा रहे हैं। बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और अपेक्षाकृत किफायती उपचार के कारण अस्पताल के प्रति मरीजों का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। अस्पताल की डायलिसिस इकाई में नियम...
हरीश रावत मुख्यमंत्री, कांग्रेस की सरकार और 2016 की भर्ती में कथित खेल! OSD रहे चंदन जीना के घर से ₹32 लाख कैश, सोना और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद

हरीश रावत मुख्यमंत्री, कांग्रेस की सरकार और 2016 की भर्ती में कथित खेल! OSD रहे चंदन जीना के घर से ₹32 लाख कैश, सोना और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद

उत्तराखंड
  हरीश रावत मुख्यमंत्री, कांग्रेस की सरकार और 2016 की भर्ती में कथित खेल! OSD रहे चंदन जीना के घर से ₹32 लाख कैश, सोना और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद   UKSSSC परीक्षा घोटाले पर ED का बड़ा प्रहार, कांग्रेस सरकार के दौर की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल जिस परीक्षा से युवाओं के भविष्य का फैसला होना था, उसी में OMR शीट से कथित खिलवाड़! हरीश रावत के मुख्यमंत्री कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह जीना के घर से ₹32 लाख नकद, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य से जुड़े UKSSSC ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई ने प्रदेश की राजनीति में भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ED ने 10 सितंबर को देहरादून में कई ठिकानों पर छापेमारी कर तत्कालीन UKSSSC अध्यक्ष, सचिव, प...
धामी कैबिनेट का सातवां फैसला : माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत अपर सहायक अध्यापक व्यायाम (ग्रेड वेतन-4200) के 33 पद सृजित किए जाने पर कैबिनेट की लगी मुहर

धामी कैबिनेट का सातवां फैसला : माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत अपर सहायक अध्यापक व्यायाम (ग्रेड वेतन-4200) के 33 पद सृजित किए जाने पर कैबिनेट की लगी मुहर

उत्तराखंड
धामी कैबिनेट का सातवां फैसला : माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत अपर सहायक अध्यापक व्यायाम (ग्रेड वेतन-4200) के 33 पद सृजित किए जाने पर कैबिनेट की लगी मुहर *कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय*   1. ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 105 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड विद्युत निमायक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को राज्य विवरण को विधान मण्डल पटल पर रखे जाने का प्राविधान है, जिसके अनुपालन में आयोग के वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट को आगामी विधानसभा सत्र में विधानसभा पटल पर रखे जाने सम्बन्धी प्रस्ताव पर मा. मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।   2. ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 104(4) के अन्तर्गत उत्तराखण्ड विद्युत निमायक आयोग के वार्षिक लेखा विवरण को विधान मण्डल के पटल पर रखे जाने का प्राविधान है, जिसके ...
प्राच्य एवं पारंपरिक स्थापत्य स्वरूप के साथ आधुनिकतम व्यवस्थाओं का हो समन्वय : मुख्यमंत्री धामी 

प्राच्य एवं पारंपरिक स्थापत्य स्वरूप के साथ आधुनिकतम व्यवस्थाओं का हो समन्वय : मुख्यमंत्री धामी 

उत्तराखंड
  प्राच्य एवं पारंपरिक स्थापत्य स्वरूप के साथ आधुनिकतम व्यवस्थाओं का हो समन्वय : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हरिद्वार स्थित श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल के समग्र विकास से संबंधित प्रस्तावित मास्टर प्लान की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष संस्थान के प्रस्तावित स्वरूप एवं विभिन्न गतिविधियों से संबंधित प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इसके समग्र विकास में आयुर्वेद, मेडिकल टूरिज्म, योग, ज्योतिष और वैदिक गणित को विशेष प्रमुखता दी जाए। इन क्षेत्रों में उच्च स्तरीय शैक्षणिक, शोध एवं अध्ययन की व्यवस्थाएं विकसित की जाएं, जिससे यह संस्थान भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शोध के बीच प्रभाव...
बार एसोसिएशन भवन की डिजाइन और निर्माण योजना पर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

बार एसोसिएशन भवन की डिजाइन और निर्माण योजना पर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

उत्तराखंड
बार एसोसिएशन भवन की डिजाइन और निर्माण योजना पर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश     देहरादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित प्रोफेशनल ऑफिस भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रस्तावित भवन के सर्वे प्लान, की-प्लान, क्षेत्रफल, साइट प्लान, पार्किंग, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में एमडीडीए की सीनियर आर्किटेक्ट दृष्टि जैन ने प्रस्तावित भवन की डिजाइन एवं निर्माण योजना की जानकारी देते हुए बताया कि भवन निर्माण के लिए 8,881.28 वर्ग मीटर भूमि का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। प्रस्तावित भवन में ग्राउंड फ्लोर के अतिरिक्त सात मंजिलों का निर्माण किया जाएगा। भवन में अध...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर बच्चों के आशियाने को बनाया जा रहा सुविधाजनक, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की पहल से सोलर प्लांट-कूलर की सुविधा

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर बच्चों के आशियाने को बनाया जा रहा सुविधाजनक, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की पहल से सोलर प्लांट-कूलर की सुविधा

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर बच्चों के आशियाने को बनाया जा रहा सुविधाजनक, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की पहल से सोलर प्लांट-कूलर की सुविधा       किसी बच्चे के लिए घर सिर्फ चार दीवारें नहीं होता, बल्कि सुरक्षा, अपनापन और सपनों की पहली पाठशाला होता है। लेकिन जिन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ चुका हो, जिनके परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हों या जिन्हें जीवन की परिस्थितियों ने सामान्य पारिवारिक वातावरण से दूर कर दिया हो, उनके लिए एक सुरक्षित छत किसी वरदान से कम नहीं। ऐसे ही बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने संवेदनशील पहल को धरातल पर उतारना शुरू किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जरूरतमंद बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास को अब आधुनिक और सुविधाजनक स्वरूप दिया जा रहा है। इस...
पौधे लगाना पहला कदम, उन्हें पेड़ बनाना असली जिम्मेदारी – बंशीधर तिवारी

पौधे लगाना पहला कदम, उन्हें पेड़ बनाना असली जिम्मेदारी – बंशीधर तिवारी

उत्तराखंड
  पौधे लगाना पहला कदम, उन्हें पेड़ बनाना असली जिम्मेदारी - बंशीधर तिवारी     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने देहरादून की हरियाली को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। प्राधिकरण ने रायपुर स्थित आर्मी फायरिंग रेंज में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण कर हरित क्षेत्र के विस्तार की पहल की है। खास बात यह है कि एमडीडीए ने पौधारोपण को महज एक अभियान तक सीमित नहीं रखा, बल्कि पौधों की सुरक्षा और उनके आगामी दो वर्षों तक रखरखाव की भी जिम्मेदारी तय की है। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए रोपण क्षेत्र के चारों ओर लोहे की वायरिंग भी कराई गई है।   *पौधारोपण से आगे, पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी* रायपुर...