Wednesday, September 16News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां

मुख्यमंत्री धामी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर वहां अध्ययनरत बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री बच्चों से बेहद आत्मीयता और स्नेह के साथ मिले। उन्होंने बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। इस दौरान पूरा वातावरण आत्मीयता, स्नेह और अपनत्व से भरा रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। प्रत्येक...
सीएम धामी के निर्देशों पर अवैध निर्माण व अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की सख्ती, झाझरा में पांच बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के निर्देशों पर अवैध निर्माण व अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की सख्ती, झाझरा में पांच बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त

उत्तराखंड
सीएम धामी के निर्देशों पर अवैध निर्माण व अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की सख्ती, झाझरा में पांच बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त   मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण ने अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सेक्टरवार टीमों का गठन किया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों और प्लॉटिंग से संबंधित मामलों की लगातार निगरानी कर रही हैं। वर्ष 2026 के शुरुआती आठ महीनों में एमडीडीए द्वारा अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण की कार्रवाई केवल छोटे स्तर के निर्माणों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वाली बड़ी इमारतों और व्यावसायिक निर्माणों के मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है। विकासनगर, ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किशाऊ परियोजना से लगभग 1562 एमसीएम क्षमता का जलाशय और 422 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता विकसित होगी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किशाऊ परियोजना से लगभग 1562 एमसीएम क्षमता का जलाशय और 422 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता विकसित होगी

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किशाऊ परियोजना से लगभग 1562 एमसीएम क्षमता का जलाशय और 422 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता विकसित होगी   केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में वर्षों से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। लगभग आठ दशकों से प्रतीक्षित इस परियोजना के लिए हुआ यह समझौता जल सुरक्षा, ऊर्जा, सिंचाई, पेयजल तथा यमुना के पुनर्जीवीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं निर्णायक कदम है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन केवल एक समझौते पर हस्ताक्षर का अवसर नहीं, बल्कि लगभग आठ दशकों से प्रतीक्षित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की...
यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

Uncategorized
यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने यात्रा से जुड़े जनपदों के जिलाधिकारियों से यात्रा मार्गों, यातायात, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यात्रा मार्गों पर मौसम एवं भूस्खलन की स्थिति की निरंतर निगरानी करने, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में त्वरि...
विनोद चमोली का कांग्रेस पर बड़ा हमला—चंदन सिंह जीना के घर मिला कैश किसका था, कांग्रेस जनता को हिसाब दे

विनोद चमोली का कांग्रेस पर बड़ा हमला—चंदन सिंह जीना के घर मिला कैश किसका था, कांग्रेस जनता को हिसाब दे

Uncategorized
विनोद चमोली का कांग्रेस पर बड़ा हमला—चंदन सिंह जीना के घर मिला कैश किसका था, कांग्रेस जनता को हिसाब दे     देहरादून 14 सितंबर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और धर्मपर क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली ने कहा कि प्रदेश और देश में सामने आ रहे कांग्रेसी घोटाले कांग्रेस के राजनैतिक भ्रष्टाचार का असली चेहरा है। पूर्व सीएम हरदा के पीए के पास काले धन की बरामदगी और आरोपी पीए के कांग्रेसी चंदा मॉडल वाला बयान से साबित होता है, वहां करप्शन पार्टी की पूरी दाल ही काली है।   पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए चमोली ने आज भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने वाली कांग्रेस की पोल खोल दी। उन्होंने कांग्रेस सरकारो के ऐसे ही एक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा, अभी कर्नाटक के अंदर पाया गया कि कांग्रेस के एक मंत्री सतीश के, जो पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर हैं। उनके परिवार के पास अथाह ...
जिलाधिकारी तहसीलों का करें औचक निरीक्षण, दाखिल-खारिज के प्रकरणों की समयबद्धता और भूमि धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतों की करें समीक्षा : मुख्यमंत्री धामी

जिलाधिकारी तहसीलों का करें औचक निरीक्षण, दाखिल-खारिज के प्रकरणों की समयबद्धता और भूमि धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतों की करें समीक्षा : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
जिलाधिकारी तहसीलों का करें औचक निरीक्षण, दाखिल-खारिज के प्रकरणों की समयबद्धता और भूमि धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतों की करें समीक्षा : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जन शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिकायतों का निस्तारण केवल पोर्टल पर औपचारिक रूप से बंद करने तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में जिस प्रकृति की शिकायतें सबसे अधिक प्राप्त हो रही हैं, संबंधित जिलाधिकारी उन शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर उनका यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उ...
उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी 

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
  उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी       देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है कि राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से झूठ और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा किए गए कई दावे फैक्ट चेक में गलत साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने शुद्धिकरण प्रकरण को जाति से जोड़ने के प्रयास पर कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर इस विषय पर भ्रम फैलाने और समाज को बांटने की कोशिश की। वास्तविकता यह है कि शुद्धिकरण और हवन जिहादी नारों के विरोध में किया गया था, इसका जातिवाद से कोई संबंध नहीं था। इतना ही नहीं, इस आयोजन को करने वाले भाई...
आईटी पार्क से सिडकुल तक कांग्रेस के पुराने फैसलों पर भट्ट का वार, बोले—आज विकास दिख रहा तो कांग्रेस को पेट में दर्द क्यों?

आईटी पार्क से सिडकुल तक कांग्रेस के पुराने फैसलों पर भट्ट का वार, बोले—आज विकास दिख रहा तो कांग्रेस को पेट में दर्द क्यों?

उत्तराखंड
आईटी पार्क से सिडकुल तक कांग्रेस के पुराने फैसलों पर भट्ट का वार, बोले—आज विकास दिख रहा तो कांग्रेस को पेट में दर्द क्यों? देहरादून 12 सितंबर। भाजपा ने यूडीबीआई को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विकास विरोधियों एवं भ्रष्टाचारियों को राज्य की तरक्की हजम नहीं हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि धामी सरकार में यूआईडीबी भी राज्य की जीडीपी को दोगुना करने के लक्ष्य को लेकर तेजी से आगे बढ़ रही है। तय नियमावली के अनुसार बोर्ड जमीन हासिल कर रहा है और वर्तमान में अनुपयोगी जमीनों का निवेश और रोजगार सृजन की दृष्टि से आर्थिक प्रबंधन किया जाएगा। विपक्ष सिर्फ चुनावी लाभ के लिए झूठे, बेबुनियादी आरोप लगाकर जनता में भ्रम फैलाने की असफल कोशिश कर रहा है।   जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को आईना दिखाया कि अपनी सरकारों में अध...
यूआईआईडीबी पर उठे सवालों के बीच सरकार की दो टूक—सरकारी जमीन नहीं बिकेगी, स्वामित्व राज्य के पास, लीज सिर्फ 60 साल

यूआईआईडीबी पर उठे सवालों के बीच सरकार की दो टूक—सरकारी जमीन नहीं बिकेगी, स्वामित्व राज्य के पास, लीज सिर्फ 60 साल

Uncategorized
  यूआईआईडीबी पर उठे सवालों के बीच सरकार की दो टूक—सरकारी जमीन नहीं बिकेगी, स्वामित्व राज्य के पास, लीज सिर्फ 60 साल     राज्य में पूंजी निवेश को प्रोत्साहित करने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा उपलब्ध सरकारी भूमि एवं संसाधनों के सुनियोजित एवं आर्थिक उपयोग के उद्देश्य से गठित उत्तराखंड इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड इन्वेस्टमेंट डेवलपमेंट बोर्ड (यूआईआईडीबी) की कार्यप्रणाली को लेकर हाल के दिनों में विभिन्न माध्यमों से सामने आई सूचनाओं के संबंध में राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। सरकार की ओर से कहा गया है कि यूआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि उपलब्ध कराए जाने संबंधी जानकारी तथ्यात्मक नहीं है। वर्तमान में यूआईआईडीबी को चिन्हित भूमि में से मात्र 45 एकड़ भूमि ही उपलब्ध हो पाई है। न तो 7,000 बीघा भूमि यूआईआईडीबी को दी गई है और न ही इतनी भूमि प्राप्त करने की कोई प्रक्रिया संचाल...
आधुनिक डायलिसिस, विशेषज्ञ डॉक्टर और किफायती उपचार से किडनी मरीजों को राहत, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पर बढ़ा भरोसा

आधुनिक डायलिसिस, विशेषज्ञ डॉक्टर और किफायती उपचार से किडनी मरीजों को राहत, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पर बढ़ा भरोसा

उत्तराखंड
  आधुनिक डायलिसिस, विशेषज्ञ डॉक्टर और किफायती उपचार से किडनी मरीजों को राहत, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पर बढ़ा भरोसा देहरादून। गंभीर किडनी रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल लगातार भरोसे का एक बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। अस्पताल में विश्वस्तरीय विशेषज्ञ नेफ्रोलॉजी सेवाओं के साथ आधुनिक डायलिसिस सुविधा उपलब्ध है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार और डायलिसिस का लाभ उठा रहे हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ केवल देहरादून और उत्तराखंड के मरीज ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित आसपास के राज्यों से आने वाले मरीज भी उठा रहे हैं। बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और अपेक्षाकृत किफायती उपचार के कारण अस्पताल के प्रति मरीजों का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। अस्पताल की डायलिसिस इकाई में नियम...