Wednesday, September 16News That Matters

Author: admin

हरीश रावत मुख्यमंत्री, कांग्रेस की सरकार और 2016 की भर्ती में कथित खेल! OSD रहे चंदन जीना के घर से ₹32 लाख कैश, सोना और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद

हरीश रावत मुख्यमंत्री, कांग्रेस की सरकार और 2016 की भर्ती में कथित खेल! OSD रहे चंदन जीना के घर से ₹32 लाख कैश, सोना और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद

उत्तराखंड
  हरीश रावत मुख्यमंत्री, कांग्रेस की सरकार और 2016 की भर्ती में कथित खेल! OSD रहे चंदन जीना के घर से ₹32 लाख कैश, सोना और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद   UKSSSC परीक्षा घोटाले पर ED का बड़ा प्रहार, कांग्रेस सरकार के दौर की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल जिस परीक्षा से युवाओं के भविष्य का फैसला होना था, उसी में OMR शीट से कथित खिलवाड़! हरीश रावत के मुख्यमंत्री कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह जीना के घर से ₹32 लाख नकद, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य से जुड़े UKSSSC ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई ने प्रदेश की राजनीति में भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ED ने 10 सितंबर को देहरादून में कई ठिकानों पर छापेमारी कर तत्कालीन UKSSSC अध्यक्ष, सचिव, प...
धामी कैबिनेट का सातवां फैसला : माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत अपर सहायक अध्यापक व्यायाम (ग्रेड वेतन-4200) के 33 पद सृजित किए जाने पर कैबिनेट की लगी मुहर

धामी कैबिनेट का सातवां फैसला : माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत अपर सहायक अध्यापक व्यायाम (ग्रेड वेतन-4200) के 33 पद सृजित किए जाने पर कैबिनेट की लगी मुहर

उत्तराखंड
धामी कैबिनेट का सातवां फैसला : माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत अपर सहायक अध्यापक व्यायाम (ग्रेड वेतन-4200) के 33 पद सृजित किए जाने पर कैबिनेट की लगी मुहर *कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय*   1. ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 105 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड विद्युत निमायक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को राज्य विवरण को विधान मण्डल पटल पर रखे जाने का प्राविधान है, जिसके अनुपालन में आयोग के वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट को आगामी विधानसभा सत्र में विधानसभा पटल पर रखे जाने सम्बन्धी प्रस्ताव पर मा. मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।   2. ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 104(4) के अन्तर्गत उत्तराखण्ड विद्युत निमायक आयोग के वार्षिक लेखा विवरण को विधान मण्डल के पटल पर रखे जाने का प्राविधान है, जिसके ...
प्राच्य एवं पारंपरिक स्थापत्य स्वरूप के साथ आधुनिकतम व्यवस्थाओं का हो समन्वय : मुख्यमंत्री धामी 

प्राच्य एवं पारंपरिक स्थापत्य स्वरूप के साथ आधुनिकतम व्यवस्थाओं का हो समन्वय : मुख्यमंत्री धामी 

उत्तराखंड
  प्राच्य एवं पारंपरिक स्थापत्य स्वरूप के साथ आधुनिकतम व्यवस्थाओं का हो समन्वय : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हरिद्वार स्थित श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल के समग्र विकास से संबंधित प्रस्तावित मास्टर प्लान की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष संस्थान के प्रस्तावित स्वरूप एवं विभिन्न गतिविधियों से संबंधित प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इसके समग्र विकास में आयुर्वेद, मेडिकल टूरिज्म, योग, ज्योतिष और वैदिक गणित को विशेष प्रमुखता दी जाए। इन क्षेत्रों में उच्च स्तरीय शैक्षणिक, शोध एवं अध्ययन की व्यवस्थाएं विकसित की जाएं, जिससे यह संस्थान भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शोध के बीच प्रभाव...
बार एसोसिएशन भवन की डिजाइन और निर्माण योजना पर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

बार एसोसिएशन भवन की डिजाइन और निर्माण योजना पर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

उत्तराखंड
बार एसोसिएशन भवन की डिजाइन और निर्माण योजना पर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश     देहरादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित प्रोफेशनल ऑफिस भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रस्तावित भवन के सर्वे प्लान, की-प्लान, क्षेत्रफल, साइट प्लान, पार्किंग, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में एमडीडीए की सीनियर आर्किटेक्ट दृष्टि जैन ने प्रस्तावित भवन की डिजाइन एवं निर्माण योजना की जानकारी देते हुए बताया कि भवन निर्माण के लिए 8,881.28 वर्ग मीटर भूमि का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। प्रस्तावित भवन में ग्राउंड फ्लोर के अतिरिक्त सात मंजिलों का निर्माण किया जाएगा। भवन में अध...
धामी सरकार ने मंदिरों के सौन्दर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए खोला खजाना, कई जिलों को करोड़ों की सौगात

धामी सरकार ने मंदिरों के सौन्दर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए खोला खजाना, कई जिलों को करोड़ों की सौगात

Uncategorized
धामी सरकार ने मंदिरों के सौन्दर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए खोला खजाना, कई जिलों को करोड़ों की सौगात   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा रानीखेत के चिलियानौला में मल्टी स्टोरी पार्किंग के उपर सामुदायिक भवन का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 2.90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद रूद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के अन्तर्गत ईष्ट देवी राजराजेश्वरी तालतोली के मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 20 लाख, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के कालीगूंठ पूर्णागिरी के विभिन्न स्थलों का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 66.74 लाख तथा जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट हेतु धर्मस्व विभाग के अर्न्तगत मंदिरों के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 2.40 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमो...
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों-कर्मचारियों से पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा का किया आह्वान

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों-कर्मचारियों से पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा का किया आह्वान

Uncategorized
  डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों-कर्मचारियों से पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा का किया आह्वान महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पं. गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम, साहित्य, समाज सुधार एवं राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि बहुआयामी प्रतिभा के धनी भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत प्रखर चिंतक, दूरदर्शी एवं कुशल राजनेता थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेज...
एमडीडीए क्षेत्र में बिना स्वीकृति भू-विन्यास, प्लॉटिंग अथवा निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा : बंशीधर तिवारी 

एमडीडीए क्षेत्र में बिना स्वीकृति भू-विन्यास, प्लॉटिंग अथवा निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा : बंशीधर तिवारी 

Uncategorized
एमडीडीए क्षेत्र में बिना स्वीकृति भू-विन्यास, प्लॉटिंग अथवा निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा : बंशीधर तिवारी   मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने अनाधिकृत भू-विन्यास और बिना स्वीकृति विकास कार्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में ग्राम गड़ूल, सूर्यधार, रानीपोखरी, देहरादून में लगभग **150 बीघा भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए किए गए अनाधिकृत भू-विन्यास, सड़क निर्माण एवं सीमांकन** के मामले में प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है। प्राधिकरण की ओर से संबंधित पक्ष के विरुद्ध उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के चलते वाद योजित किया गया। प्रकरण में विशाल मनवाल एवं श्री कोठारी द्वारा प्रश्नगत स्थल पर प्राधिकरण से आवश्यक तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना भू-विन्यास संबंधी कार्य किए जाने की शिकायत/प्रकरण सामने आया ...
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में युवाओं से किया संवाद, रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता पर हुई विस्तृत चर्चा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में युवाओं से किया संवाद, रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता पर हुई विस्तृत चर्चा

Uncategorized
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में युवाओं से किया संवाद, रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता पर हुई विस्तृत चर्चा   भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में सहभागिता कर युवाओं से संवाद किया। इस दौरान करियर, रोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास, तकनीक, खेल और उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। संवाद के दौरान युवाओं ने प्रदेश एवं देश के विकास से जुड़े विषयों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। युवाओं ने सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए तथा रोजगार, स्वरोजगार और प्रदेश में बेहतर अवसरों की उपलब्धता को लेकर सुझाव भी रखे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की युवा शक्ति...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर बच्चों के आशियाने को बनाया जा रहा सुविधाजनक, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की पहल से सोलर प्लांट-कूलर की सुविधा

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर बच्चों के आशियाने को बनाया जा रहा सुविधाजनक, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की पहल से सोलर प्लांट-कूलर की सुविधा

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर बच्चों के आशियाने को बनाया जा रहा सुविधाजनक, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की पहल से सोलर प्लांट-कूलर की सुविधा       किसी बच्चे के लिए घर सिर्फ चार दीवारें नहीं होता, बल्कि सुरक्षा, अपनापन और सपनों की पहली पाठशाला होता है। लेकिन जिन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ चुका हो, जिनके परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हों या जिन्हें जीवन की परिस्थितियों ने सामान्य पारिवारिक वातावरण से दूर कर दिया हो, उनके लिए एक सुरक्षित छत किसी वरदान से कम नहीं। ऐसे ही बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने संवेदनशील पहल को धरातल पर उतारना शुरू किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जरूरतमंद बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास को अब आधुनिक और सुविधाजनक स्वरूप दिया जा रहा है। इस...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदला उत्तराखंड, नितिन नबीन बोले—जनता का विश्वास फिर भाजपा के साथ

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदला उत्तराखंड, नितिन नबीन बोले—जनता का विश्वास फिर भाजपा के साथ

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदला उत्तराखंड, नितिन नबीन बोले—जनता का विश्वास फिर भाजपा के साथ     उत्तराखंड भाजपा के लिए केवल एक राज्य नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना और संगठन के विचारों को धरातल पर उतारने वाली देवभूमि है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी का संदेश भी स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धताओं को निर्णयों में बदलकर देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है। समान नागरिक संहिता हो, सख्त धर्मांतरण कानून हो, नकल माफिया पर प्रहार हो, महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदम हों या देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान की रक्षा—धामी सरकार ने उन विषयों पर निर्णय लिए हैं, जिन पर वर्षों तक केवल चर्चा होती रही।   यही ...