Wednesday, September 16News That Matters

उत्तराखंड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राओं के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादाई सत्र का आयोजन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राओं के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादाई सत्र का आयोजन

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राओं के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादाई सत्र का आयोजन     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सेल के सहयोग से एक दिवसीय काउंसलिंग एण्ड मोटीवेश्नल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मन का आधार है और स्वस्थ मन ही व्यक्ति को बेहतर निर्णय लेने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा जीवन में आगे बढ़ने की ऊर्जा देता है। इसी सोच को केंद्र में रखते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राओं के समग्र स्वास्थ्य, मानसिक सशक्तिकरण और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं के साथ स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और उन्हें शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एवं भावनात्म...
प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा : मुख्यमंत्री धामी 

प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा : मुख्यमंत्री धामी 

उत्तराखंड
प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से प्रदेश के राजकीय एवं शासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों तथा राज्य विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए मेहनत के साथ सही दिशा, बेहतर रणनीति, अच्छे शिक्षकों का मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास भी आवश्यक है। विशेष रूप से पर्वतीय एवं दूरस्थ क...
उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में गोर्खाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री धामी 

उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में गोर्खाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री धामी 

उत्तराखंड
उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में गोर्खाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने गोर्खाली समाज की माताओं-बहनों को हरितालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरितालिका तीज माता पार्वती की अटूट तपस्या, विश्वास, समर्पण और शक्ति का प्रतीक है। यह पर्व हमें दृढ़ संकल्प और अटूट विश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि तीज जैसे पारंपरिक पर्व हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का...
अनधिकृत निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती के बाद ऋषिकेश और देहरादून में 3 निर्माण स्थल सील

अनधिकृत निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती के बाद ऋषिकेश और देहरादून में 3 निर्माण स्थल सील

उत्तराखंड
अनधिकृत निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती के बाद ऋषिकेश और देहरादून में 3 निर्माण स्थल सील     देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने तीन अलग-अलग निर्माण स्थलों को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद अनधिकृत निर्माण कराने वाले भवन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। एमडीडीए अधिकारियों ने साफ किया है कि नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।   प्राधिकरण के अनुसार ऋषिकेश में रेलवे स्टेशन के निकट, पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे, रेलवे रोड स्थित विनोद अग्रवाल के निर्माण स्थल पर व्यावसायिक दुकान के लिए छत डालने का कार्य किया जा रहा था। निर्माण कार्य के...
राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी 

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी 

उत्तराखंड
राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों भगवान सिंह सिरौला, प्रताप सिंह, रामपाल, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानन्द भट्ट और परमजीत सिंह को स्मरण करने का दिन है। उत्तराखण्ड का प्रत्येक नागरिक इन वीर सपूतों के बलिदान का सदैव ऋणी रहे...
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में देश में व्यापार, उद्यमिता और नवाचार को मिला नया विश्वास : मुख्यमंत्री धामी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में देश में व्यापार, उद्यमिता और नवाचार को मिला नया विश्वास : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में देश में व्यापार, उद्यमिता और नवाचार को मिला नया विश्वास : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के उपरांत आईटीसी फॉर्च्यून, हल्द्वानी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के व्यापारियों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सुना और राज्य सरकार की ओर से उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संवाद के दौरान व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने जीएसटी से संबंधित प्रक्रियाओं के सरलीकरण, मंडी शुल्क, अतिक्रमण एवं पार्किंग की समस्या, लीज नवीनीकरण, औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा...
देहरादून में स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए बड़ी राहत, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 12 से 24 घंटे में जांच रिपोर्ट की सुविधा

देहरादून में स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए बड़ी राहत, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 12 से 24 घंटे में जांच रिपोर्ट की सुविधा

उत्तराखंड
देहरादून में स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए बड़ी राहत, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 12 से 24 घंटे में जांच रिपोर्ट की सुविधा     देहरादून। देहरादून में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने स्वाइन फ्लू संक्रमण से निपटने के लिए कमर कस ली है। अस्पताल प्रबंधन ने स्वाइन फ्लू के संदिग्ध एवं संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए 50 बेड का विशेष वार्ड आरक्षित किया है। गंभीर मरीजों के लिए 5 आईसीयू बेड भी सुरक्षित रखे गए हैं। वहीं, वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जगदीश रावत को स्वाइन फ्लू मामलों का नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह जानकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक ने दी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध मामलों की निगरानी, जांच और उपचार को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से विशेष गाइडलाइन जारी की गई है। देहरादून में हाल के दिनों में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध और ...
मंत्री गणेश जोशी को पूर्व सैनिको को समान कार्य के लिए समान वेतन न मिलने के संबंध में ज्ञापन सौंपते पूर्व सैनिक

मंत्री गणेश जोशी को पूर्व सैनिको को समान कार्य के लिए समान वेतन न मिलने के संबंध में ज्ञापन सौंपते पूर्व सैनिक

उत्तराखंड
मंत्री गणेश जोशी को पूर्व सैनिको को समान कार्य के लिए समान वेतन न मिलने के संबंध में ज्ञापन सौंपते पूर्व सैनिक     देहरादून, 26 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराते हुए कहा कि ऊर्जा विभाग के अंतर्गत यूपीसीएल,यूजेवीएनएल, पिटकुल द्वारा पूर्व सैनिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ नहीं मिलने से संबंधित समस्याओं को रखकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा।   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों एवं पक्षकारों के साथ बैठक आयोजित कर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। &nb...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश : बाजार में मांग और आपूर्ति की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जाए तथा आवश्यकता के अनुसार समयबद्ध और प्रभावी कदम उठाए जाएं

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश : बाजार में मांग और आपूर्ति की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जाए तथा आवश्यकता के अनुसार समयबद्ध और प्रभावी कदम उठाए जाएं

Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश : बाजार में मांग और आपूर्ति की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जाए तथा आवश्यकता के अनुसार समयबद्ध और प्रभावी कदम उठाए जाएं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने तथा आम जनता को उचित दरों पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के माध्यम से कृत्रिम रूप से कीमतें बढ़ाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।   मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित संबंधित विभाग बाजार में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं उनके मूल्यों की नियमित निगरानी करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्तर पर आवश्यक वस्तुओं की कृत्रिम कमी पैदा कर आम जनता से अधिक मू...
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोपवे परियोजनाओं में प्रगति केवल प्रक्रियाओं तक सीमित न रहे, बल्कि 09 नवम्बर तक कार्य धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दें

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोपवे परियोजनाओं में प्रगति केवल प्रक्रियाओं तक सीमित न रहे, बल्कि 09 नवम्बर तक कार्य धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दें

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोपवे परियोजनाओं में प्रगति केवल प्रक्रियाओं तक सीमित न रहे, बल्कि 09 नवम्बर तक कार्य धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दें   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश की विभिन्न रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राज्य स्थापना दिवस 09 नवम्बर तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखाई देने चाहिए। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को 15 दिन के भीतर रोपवे परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मुख्य सचिव को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इन परियोजनाओं की प्रगति की पुनः समीक्षा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोपवे परियोजनाओं के क्र...