Saturday, April 18News That Matters

अपने प्रत्येक बूथ पर जाकर और वहां की समिति से बैठकर कार्य योजना को बनाया जाए और भारतीय जनता पार्टी का परचम हर गली हर मोहल्ले में फहराया जाए

अपने प्रत्येक बूथ पर जाकर और वहां की समिति से बैठकर कार्य योजना को बनाया जाए और भारतीय जनता पार्टी का परचम हर गली हर मोहल्ले में फहराया जाए

दिनांक 5 जनवरी 2025 को महानगर निगम चुनाव के अंतर्गत वार्ड 27 झंडा बाजार के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वैभव अग्रवाल के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा वार्ड 27 झंडा बाजार के भाजपा प्रत्याशी वैभव अग्रवाल जी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस वार्ड से वैभव अग्रवाल को चुनाव चिन्ह देखकर अपना प्रत्याशी घोषित किया है मैं आशा करता हूं इस वार्ड का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी कार्यशैली के अनुसार और इस वार्ड की चुनाव प्रबंधन समिति के अनुसार वैभव अग्रवाल को अधिक से अधिक मतों के साथ विजय बनाएंगे साथ ही मैं यह भी निवेदन करता हूं कि अपने वार्ड में हमें अपने महानगर के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल जी को भी अधिक से अधिक मतों से विजय बनाना है इसके लिए हम सब कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने प्रत्येक बूथ पर जाकर और वहां की समिति से बैठकर कार्य योजना को बनाया जाए और भारतीय जनता पार्टी का परचम हर गली हर मोहल्ले में फहराया जाए ताकि आने वाले चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मत हो और भाजपा महानगर निगम में अपने बोर्ड के साथ मेयर पद पर जीत दर्ज करे।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद अजय सिंगला सतीश मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा मंडल प्रभारी संदीप मुखर्जी अक्षर जैन अर्चित डाबर अर्चित बंसल गौरव सहगल कार्तिक बजरंगी विशाल खेड़ा अनूप गोयल शुभम जैन कुणाल नंदा डॉ आनंद यादव डॉक्टर आनंद यादव आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *