Saturday, October 31News That Matters

Author: admin

उत्तराखंड यहां कंपनी में फटा कंप्रेसर , मची अफरा तफरी

उत्तराखंड यहां कंपनी में फटा कंप्रेसर , मची अफरा तफरी

राज्य, शिक्षा
यहां दवा कंपनी में फट गया कंप्रेसर , मच गई अफरा तफरी हरिद्वार: औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में एक दवा बनाने वाली कंपनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब फैक्ट्री का एक कंप्रेसर तेज धमाके के साथ फट गया। यह धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि उस समय फैक्ट्री में टी-ब्रेक का टाइम था, जिस कारण अधिकतर कर्मचारी बाहर चाय पीने गए हुए थे। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर दमकल के वाहन और पुलिस मौजूद थी।       औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में दवा बनाने की कई बड़ी कंपनियां हैं। मेट्रो अस्पताल के पास सायनोकेम नामक एक बड़ी दवा निर्माता कंपनी है, जहां कंपनी में शाम 4 बजे कंप्रेसर तेज धमाके के साथ फट गया। बताया जा रहा है कि ब्रेक के समय कर्मचारी एयर कंप्रेसर को बंद करना भूल गए, जिसके चलते उसमें अत्यधिक दबाव बन गया और कुछ ही ...
राज्यपाल  लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि राजभवन में शीघ्र महिला सशक्तीकरण पर एक सेमिनार आयोजित किया

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि राजभवन में शीघ्र महिला सशक्तीकरण पर एक सेमिनार आयोजित किया

नौकरी, मनोरंजन
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि राजभवन में शीघ्र महिला सशक्तीकरण पर एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण हेतु प्रभावी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) की पहल पर राजभवन उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के जीवन एवं संघर्ष पर हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में दो शोधपरक पुस्तकों के लेखन को प्रोत्साहित किया जा रहा है | इसी वर्ष यह पुस्तकें राजभवन से प्रकाशित की जाएंगी | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की पहल पर ही राजभवन की त्रैमासिक पत्रिका नंदा का विमोचन आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया जाएगा | यह पत्रिका उत्तराखंड की महिलाओं के संघर्ष को समर्पित की गई है | शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) ने राजभवन में उत्तराखंड में...

उत्‍तराखंड : मथुरा से दुल्‍हन लेने आए थे बराती, हरिद्वार में हुए तेज रफ्तार कार के शिकार, दो की मौत

खेल, नौकरी
हरिद्वार। मथुरा से दुल्‍हन लेने के लिए बरात के साथ दो युवक हरिद्वार पहुंचे थे, लेक‍िन क्‍या पता था कि ये उनके जीवन का आखिरी सफर होगा। शुक्रवार देर रात हरिद्वार में कार की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। चालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में हाईवे पर खड़े होकर रात के समय बात कर रहे दो बरातियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। श्यामसुंदर भवन में ठहरी थी बरात पुलिस के मुताबिक, मथुरा से एक बरात शुक्रवार शाम कनखल आई थी। बरात दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बने श्यामसुंदर भवन में ठहरी थी। रात के समय राजाबाबू वर्मा व महेश वर्मा निवासीगण चौक बाजार, भरतपुर गेट, थाना कोतवाली, जिला मथुरा हाईवे किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। ...
एसटीएस मैं उपचाराधीन आईटीबीपी के जवान की मौत

एसटीएस मैं उपचाराधीन आईटीबीपी के जवान की मौत

खेल, नौकरी
हल्द्वानी। कार्यालय संवाददाता हल्दूचौड़ आईटीबीपी कैंप में तैनात हेड कांस्टेबल की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से नेपाल और हाल शिव मंदिर कॉलोनी चंदर नगर देहरादून निवासी दुर्गा बहादुर थापा (40) पुत्र बाल बहादुर सिंह थापा बीती एक फरवरी को ड्यूटी के दौरान अचानक गश खाकर गिर पड़े थे। साथियों ने जवान को एसटीएच में भर्ती कराया था। बीते गुरुवार की रात जवान की उपचार के दौरान मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचे मेडिकल चौकी प्रभारी अनिल आर्या ने बताया कि शव लेने के लिए परिजन भी पहुंच गए थे। इसके अलावा बटालियन के जवान भी वहां मौजूद रहे। 34 बटालियन आईटीबीपी हल्दूचौड़ के इंस्पेक्टर दीपक कांडपाल ने बताया शव को देहरादून भेजा जा रहा है। वहां पर सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा...
उत्तराखंड :    देहरादून में छात्रा को गोली मारने वाला गिरफ्तार   ये ना सर फिरा आशिक था ना दीवाना   पढे  ओर जाने हत्या की मुख्य वजह

उत्तराखंड : देहरादून में छात्रा को गोली मारने वाला गिरफ्तार ये ना सर फिरा आशिक था ना दीवाना पढे ओर जाने हत्या की मुख्य वजह

कारोबार, कोरोना अपडेट
  उत्तराखंड : देहरादून में छात्रा को गोली मारने वाला गिरफ्तार ये ना सर फिरा आशिक था ना दीवाना पढे ओर जाने हत्या की मुख्य वजह     सिद्धार्थ लॉ कालेज के पास छात्रा को गोली मारकर उसकी हत्या कर फरार हुए अभियुक्त को 24 घंटे के अन्दर थाना रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार गुरुवार को ग्राम प्रधान डांडा लखौंड द्वारा जरिये टेलीफोन थानाध्यक्ष रायपुर को सूचना दी गयी कि, सिद्धार्थ लॉ कालेज के पास एक युवक एक युवती को गोली मारकर फरार हो गया है। उक्त सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तथा मौके पर पुलिस टीम द्वारा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से गम्भीर अवस्था में घायल पडी युवती को उपचार हेतु हीलिंग टच हास्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सको द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए मृतक युवती के परिजनों को सूचना दी गयी तथा उच्चाधिकारी...
छात्रा वंशिका बंसल की हत्या के मामले में आरोपी छात्र आदित्य तोमर को पुलिस ने अरेस्ट किया

छात्रा वंशिका बंसल की हत्या के मामले में आरोपी छात्र आदित्य तोमर को पुलिस ने अरेस्ट किया

मनोरंजन, राज्य
छात्रा वंशिका बंसल की हत्या के मामले में आरोपी छात्र आदित्य तोमर को पुलिस ने अरेस्ट किया राजधानी देहरादून में कल शाम हुई छात्रा वंशिका बंसल की हत्या के मामले में आरोपी छात्र आदित्य तोमर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है रायपुर थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए हत्यारोपी आदित्य तोमर को अरेस्ट किया है आपको बताते चलें आदित्य तोमर ने छात्रा वंशिका बंसल की कॉलेज के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी       मामले में सिद्धार्थ कॉलेज के प्रबंधन व कार्यप्रणाली पर भी मृतका के पिता ने गंभीर आरोप लगाए थे आरोपी आदित्य तोमर मूल रूप से शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो कि देहरादून के ईश्वर विहार सुंदर वाला में रहता था रायपुर पुलिस इस घटना के बाद से ही बेहद तत्व बेहद सतर्क दिखी पुलिस टीम ने देर रात थी आरोपी को एक सूचना के बाद अरेस्ट कर लिया है आज दोपहर में डीआईजी देहरा...
उत्तराखंड / पौड़ी: पूर्व में भी मारपीट व गुंडागर्दी के मामलों में संलिप्त रहने वालों ने  डॉक्टरों  पर कर डाला  जानलेवा हमला   बोले डॉक्टर  आरोपियों से  हमारी  जान का खतरा

उत्तराखंड / पौड़ी: पूर्व में भी मारपीट व गुंडागर्दी के मामलों में संलिप्त रहने वालों ने डॉक्टरों पर कर डाला जानलेवा हमला बोले डॉक्टर आरोपियों से हमारी जान का खतरा

आस्था, कारोबार
उत्तराखंड / पौड़ी: पूर्व में भी मारपीट व गुंडागर्दी के मामलों में संलिप्त रहने वालों ने डॉक्टरों पर कर डाला जानलेवा हमला बोले डॉक्टर आरोपियों से हमारी जान का खतरा   उत्तराखण्ड के पौड़ी जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बुधवार को आधे दिन का कार्य बहिष्कार किया ओर काले फीते बांधकर विरोध भी जताया वही अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक व डॉक्टरों ने पौड़ी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम पत्र लिखकर आरोपियों की गिरफतारी की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा रात में जिला अस्पताल आकर डॉक्टरों को अस्पताल में ही जान से मारने की धमकी व अस्पताल को बंद कराने की धमकी के बाद डॉक्टरों मे भय का माहौल है। वही पौड़ी कोतवाली में डॉक्टरों की शिकायत के बाद अभियोग पंजीकृत हो चुका है लेकिन इसके बावजूद भी आरोपियों के हौंसले बुलंद हैं। जि...
*भाजपा के सामने नौ पारंपरिक दुर्गों को बचाने की कड़ी चुनौती, नए बनेंगे या ढह जाएंगे*

*भाजपा के सामने नौ पारंपरिक दुर्गों को बचाने की कड़ी चुनौती, नए बनेंगे या ढह जाएंगे*

कोरोना अपडेट, खेल
उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पारंपरिक दुर्ग बन गए विधानसभा क्षेत्र सलामत रहेंगे या उनमें सेंध लग जाएगी या पार्टी कुछ और नए दुर्ग बनाने में कामयाब होगी, इन सभी सवालों के जवाब 10 मार्च को मिल जाएंगे। प्रदेश की सत्ता पर कौन सा दल काबिज होगा, इस सवाल का जवाब जानने की लोगों में जितनी बेताबी है, उतनी ही उत्सुकता यह जानने की भी है कि सत्तारूढ़ भाजपा अपने कितने पारंपरिक गढ़ों को बचा पाएगी।   राज्य की पहली विधानसभा के गठन के लिए 2002 में चुनाव हुए थे। तब से अब तक राज्य में चार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इन सभी चुनावों में 70 विधानसभा सीटों में से कुछ ऐसी सीटें रही हैं, जिन पर भाजपा या कांग्रेस का लगातार कब्जा रहा। तीन से लेकर चार चुनावों में लगातार जीत से अब ये सीटें उनके पारंपरिक दुर्ग का रूप ले चुके हैं।     2012 व 2017 के विधानसभा चुनाव में कमल खिला चुकी...
*बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चारधाम जाने से पहले जान ले पूरे नियम,फोटोमीट्रिक पंजीकरण के बिना नहीं होगी यात्रा*

*बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चारधाम जाने से पहले जान ले पूरे नियम,फोटोमीट्रिक पंजीकरण के बिना नहीं होगी यात्रा*

आस्था, कारोबार
आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर शासन प्रशासन ने कार्य तेज कर दिया है। बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को फोटोमीट्रिक पंजीकरण कराना अनिवार्य रहेगा।  गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने यात्रा से जुड़े विभागीय अधिकारियों को 31 मार्च तक सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं।  गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने सिलसिलेवार विभागीय अधिकारियों से व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाने पर चर्चा की।   उन्होंने लोनिवि को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में पड़ी बर्फ को हटाने, जल संस्थान को यात्रा रूट पर पानी की टंकियों की मरम्मत, रंग-रोगन और क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक करने, बीआरओ और एनएचएआई को यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों को गड्ढा मुक्त किए जाने के साथ डामरीकरण करने सहित धामों के आसपास खाली भूमि पर पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश दिए।  ...
डोईवाला में सड़क हादसे में युवती समेत दो की मौत, तीन व्‍यक्ति घायल

डोईवाला में सड़क हादसे में युवती समेत दो की मौत, तीन व्‍यक्ति घायल

कोरोना अपडेट, खेल
डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो व्‍यक्तियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लालतप्पड़ क्षेत्र के बालकवारी चौक के पास खड़े ट्रक में प्रातः चार बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार टकरा गई। इससे स्कार्पियो में सवार एक युवती और ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि स्कार्पियो में सवार अन्य तीन व्‍यक्ति जख्मी हैं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।   डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड क्षेत्र में देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो व्‍यक्तियों की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य व्‍यक्ति घायल हैं। लालतप्पड़ चौकी प्रभारी कविंद्र राणा ने बताया कि देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालकवारी चौक के पास स्तिथ काली मंदिर के समीप प्रातः 4 बजे खराब खड़े ट्रक में स्कार्पियो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कार्पियो में सवार टिह...