Thursday, September 17News That Matters

उत्तराखंड

धामी के 4 साल: बदलता उत्तराखंड, बढ़ता उत्तराखंड:गांव-गांव तक पहुंची सड़क, मजबूत हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर

उत्तराखंड
  धामी के 4 साल: बदलता उत्तराखंड, बढ़ता उत्तराखंड:गांव-गांव तक पहुंची सड़क, मजबूत हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर   डबल इंजन वाली सरकार के बीते चार साल के कार्यकाल में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच मजबूत कैमिस्ट्री देखने को मिली। इस दौरान केंद्र सरकार ने जहां एक और राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाली, कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को मंजूरी दी, वहीं राज्य के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता भी प्रदान की है। केंद्र सरकार के सहयोग से वर्तमान में उत्तराखंड के भीतर लगभग दो लाख करोड़ रूपए से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य जारी है, जो आने वाले वर्षों में प्रदेश की आर्थिक और आधारभूत संरचना को नई दिशा देने वाली हैं। जल संसाधन के क्षेत्र में लंबे समय से जमरानी और सौंग बांध परियोजनाओं की प्रतीक्षा की जा रही थी...

मुख्यमंत्री धामी ने नमामि गंगे के तहत ₹7898.74 लाख से सपेरा बस्ती में I&D और 15 MLD STP निर्माण कार्य का लोकार्पण किया”

उत्तराखंड
  “मुख्यमंत्री धामी ने नमामि गंगे के तहत ₹7898.74 लाख से सपेरा बस्ती में I&D और 15 MLD STP निर्माण कार्य का लोकार्पण किया”   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित "जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल, उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर उत्तराखण्ड' कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए *₹ 401.86 करोड़ की लागत से कुल 74 विकास योजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।* जिसमें *₹ 99.44 करोड़ की 33 योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹ 302.42 करोड़ की 41 विकास योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।* *लोकार्पण* ₹ 7898.74 लाख की लागत से नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत सपेरा बस्ती में आई० एण्ड डी० एवं 15 एम.एल.डी, एस.टी.पी निर्माण का कार्य। ₹ 2846 लाख की लागत से आराघर चौक से मोधरोवाला तक ट्रक सीवर बिछाना। ₹ 1903.59 लाख की लागत से देहरादून शहर के सहारनपुर...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को मिला विस्तार, आयुष्मान योजना से लाखों लोगों को मुफ्त इलाज और महिलाओं के सशक्तिकरण को मिला बल

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को मिला विस्तार, आयुष्मान योजना से लाखों लोगों को मुफ्त इलाज और महिलाओं के सशक्तिकरण को मिला बल       उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते चार वर्षों ने राज्य की विकास यात्रा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। यह दौर केवल योजनाओं की घोषणा का नहीं, बल्कि जमीनी क्रियान्वयन और परिणामों का रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत @2047” के विज़न को साकार करने में उत्तराखण्ड ने खुद को एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है। सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना जिसने समान नागरिक संहिता लागू की। इसके साथ ही सशक्त भू-कानून, सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून और नकल विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने शासन व्यवस्था को पारदर्शी और मजबूत बना...

मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने पीएमजीएसवाई के लंबित कार्यों और देनदारियों के निस्तारण हेतु समय-सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने पीएमजीएसवाई के लंबित कार्यों और देनदारियों के निस्तारण हेतु समय-सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लंबित कार्यों एवं देनदारियों के निस्तारण हेतु समय-सीमा बढ़ाने के संबंध में किए गए अनुरोध पर वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केन्द्र सरकार द्वारा पीएमजीएसवाई -I के अंतर्गत शेष देनदारियों के भुगतान तथा पीएमजीएसवाई -II एवं पीएमजीएसवाई -III के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के लिए समय-सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिये प्रधामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे राज्य...

क्षेत्रीय संतुलन और अनुभव का संगम: मंत्रिमंडल में नए चेहरों की प्रभावी एंट्री

उत्तराखंड
  क्षेत्रीय संतुलन और अनुभव का संगम: मंत्रिमंडल में नए चेहरों की प्रभावी एंट्री   उत्तराखंड की राजनीति में वर्षों से एक अनकही परंपरा चली आ रही थी कार्यकाल का अंतिम वर्ष आते-आते, विशेषकर मार्च के आसपास, नेतृत्व परिवर्तन लगभग तय मान लिया जाता था। यह एक तरह से राजनीतिक अस्थिरता का प्रतीक बन चुकी थी। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्थापित धारणा को न केवल चुनौती दी, बल्कि उसे निर्णायक रूप से ध्वस्त कर दिया। धामी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को रिपीट कर स्थिरता का संदेश दिया था और अब पांचवें वर्ष में मंत्रिमंडल विस्तार कर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यह सरकार परंपरागत राजनीति से अलग, आत्मविश्वास और प्रदर्शन की राजनीति पर चल रही है। जहां विरोधी दल यह अनुमान लगा रहे थे कि इतिहास खुद को दोहराएगा और धामी को भी बदला जाएगा, वहीं धामी ने एक...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनजातीय समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनजातीय समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनसमुदाय को नमन करते हुए अपनी प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण प्रत्यक्ष रूप से शामिल न हो पाने पर खेद व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि थारू समाज की सांस्कृतिक परंपराएं अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि थारू समाज के रीति-रिवाज, लोकगीत, पारंपरिक नृत्य और प्रकृति के प्रति उनका गहरा जुड़ाव राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि खटीमा ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए थारू संस्कृति गर्व का वि...

डीएम सविन बंसल के निर्देश—एजेंसी परिसर में उपभोक्ता जागरूकता के बड़े फ्लेक्स लगाने होंगे अनिवार्य

उत्तराखंड
  डीएम सविन बंसल के निर्देश—एजेंसी परिसर में उपभोक्ता जागरूकता के बड़े फ्लेक्स लगाने होंगे अनिवार्य   जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन की क्यूआरटी टीम निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी द्वारा हिमानी गैस एजेंसी, डालनवाला एवं आधुनिक गैस एजेंसी व अरिवन्द गैस एजेंसी बद्रीपुर का निरीक्षण करते हुए गैस आपूर्ति, वितरण स्टाॅक आदि का अवलेकन किया। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्टेªट एवं उप जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने यदि उनकी पूछताछ है तो उपभोक्ताओं से सौम्यता से समाधान किया जाए। निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया, जिसमें समस्त व्यवस...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों के बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड
  एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों के बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई     देहरादून में अनियंत्रित और अवैध निर्माणों पर लगाम कसने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर निर्माण कार्यों को सील कर दिया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने नियमित निगरानी, प्राप्त शिकायतों और उच्चाधिकारियों के निर्देशों के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर बिना मानचित्र स्वीकृति के हो रहे निर्माणों को चिन्हित किया और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की। आजाद कॉलोनी, साना मस्जिद क्षेत्र में युनुस द्वारा किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को निरीक्षण के दौरान पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य बिना मानचित्र स्वीकृति और आवश्यक अनुमति के किया जा रहा था, जो प्राधिकरण के नियमों का स्पष्ट उल्लं...

मंत्री गणेश जोशी ने आज सहस्त्रधारा क्षेत्र में आईडीबीआई बैंक की नई शाखा का विधिवत रिबन काटकर उद्घाटन किया

उत्तराखंड
  मंत्री गणेश जोशी ने आज सहस्त्रधारा क्षेत्र में आईडीबीआई बैंक की नई शाखा का विधिवत रिबन काटकर उद्घाटन किया     प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सहस्त्रधारा क्षेत्र में आईडीबीआई बैंक की नई शाखा का विधिवत रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बैंक के शाखा प्रबंधक और समस्त स्टाफ को नई शाखा के संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में बैंक शाखा खुलने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ घर के नजदीक ही मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बैंक के अधिकारियों से आग्रह किया कि ग्रामीण क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए सुवाखोली में भी बैंक की एक शाखा खोली...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि आगामी चारधाम यात्रा, वर्षाकाल तथा कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख कार्यों के क्रियान्वयन की रणनीति बनाई जाए और विभाग निरंतर बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि आगामी चारधाम यात्रा, वर्षाकाल तथा कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख कार्यों के क्रियान्वयन की रणनीति बनाई जाए और विभाग निरंतर बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें         मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ जैसे विराट आयोजन में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग पूरी क्षमता और समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध तरीके से तैयारियों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि मेला आयोजन से ...