Wednesday, September 16News That Matters

उत्तराखंड

टीएचडीसी टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान जारी, मुख्यमंत्री धामी आज मायापुर पहुंचकर लेंगे स्थिति का जायजा; 19 लोग बाहर निकाले गए

टीएचडीसी टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान जारी, मुख्यमंत्री धामी आज मायापुर पहुंचकर लेंगे स्थिति का जायजा; 19 लोग बाहर निकाले गए

उत्तराखंड
    टीएचडीसी टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान जारी, मुख्यमंत्री धामी आज मायापुर पहुंचकर लेंगे स्थिति का जायजा; 19 लोग बाहर निकाले गए       मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से रातभर राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी रहा। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने की स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके चलते टनल में कार्यरत कुछ लोग अंदर फंस गए। टनल में कुल 22 लोगों के फंसे होने की सूचना थी, जिनमें से रातभर चले राहत एवं बचाव अभियान में अब तक 19 लोगों को बाहर निकाल लिया ...
भव्य और गरिमापूर्ण होगा 15 अगस्त समारोह, डीएम आशीष चौहान ने अधिकारियों को दिए पुख्ता व्यवस्थाओं के निर्देश

भव्य और गरिमापूर्ण होगा 15 अगस्त समारोह, डीएम आशीष चौहान ने अधिकारियों को दिए पुख्ता व्यवस्थाओं के निर्देश

उत्तराखंड
भव्य और गरिमापूर्ण होगा 15 अगस्त समारोह, डीएम आशीष चौहान ने अधिकारियों को दिए पुख्ता व्यवस्थाओं के निर्देश   राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 15 अगस्त को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य मंच पर ध्वजारोहण करेंगे। समारोह को भव्य, अनुशासित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग मुस्तैद हैं। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, महानुभावों एवं गणमान्य व्यक्तियों के लिए बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सुरक्षा, यातायात संचालन, विद्युत आपूर्ति, स्वागत-सत्कार, स्वच्छता एवं पेयजल समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश द...
मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से किया लगातार समन्वय, रूस से सुरक्षित लौटे पिथौरागढ़ के दोनों भाई

मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से किया लगातार समन्वय, रूस से सुरक्षित लौटे पिथौरागढ़ के दोनों भाई

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से किया लगातार समन्वय, रूस से सुरक्षित लौटे पिथौरागढ़ के दोनों भाई       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के हस्तक्षेप और राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से रूस में करीब 97 दिनों से फंसे पिथौरागढ़ निवासी दो भाई श्री आनंद सिंह कार्की एवं श्री भूपेंद्र सिंह कार्की सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं। दोनों भाइयों की सकुशल वापसी के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने उनसे दूरभाष पर वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री जी ने दोनों युवकों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी ली। लंबे समय बाद दोनों बेटों के सुरक्षित घर लौटने पर परिवार ने राहत व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील हस्तक्षेप एवं त्वरित प्रयासों के लिए आभार जताया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों...
भीड़भाड़ से दूर एकांत की तलाश? ‘GoAdven India’ के साथ एक्सप्लोर करें गढ़वाल के अनछुए ट्रेक्स

भीड़भाड़ से दूर एकांत की तलाश? ‘GoAdven India’ के साथ एक्सप्लोर करें गढ़वाल के अनछुए ट्रेक्स

उत्तराखंड
लोकप्रिय ट्रेकिंग डेस्टिनेशन्स पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण कई बार प्रकृति प्रेमी शांति से समय नहीं बिता पाते। ऐसे में ऑफबीट और अनछुए रास्तों (Offbeat Trails) की मांग बढ़ी है। उत्तराखंड का अग्रणी एडवेंचर ऑपरेटर GoAdven India ट्रेकर्स को हिमालय के उन शांत कोनों तक ले जा रहा है, जो व्यावसायिकता से अछूते हैं और जहां प्रकृति अपने सबसे शुद्ध रूप में मौजूद है। देहरादून और लोहाजंग से संचालन की मजबूती देहरादून स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस और चमोली के लोहाजंग स्थित फील्ड ऑफिस के साथ, कंपनी के पास पूरे गढ़वाल क्षेत्र का व्यापक अनुभव है। प्रसिद्ध Brahmatal Trek और Roopkund Trek जैसे स्थापित रूट्स के अलावा, GoAdven India की टीम नए और शांत रास्तों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ अभियान चलाती है। "असली रोमांच अनछुए रास्तों पर है" — संस्थापक ऑफबीट टूरिज्म के महत्व को रेखांकित करते हुए कंपनी के ने...
धामी सरकार का बड़ा फैसला, चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए कर्णप्रयाग और सिमली में विकसित होंगी आधुनिक पार्किंग

धामी सरकार का बड़ा फैसला, चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए कर्णप्रयाग और सिमली में विकसित होंगी आधुनिक पार्किंग

उत्तराखंड
धामी सरकार का बड़ा फैसला, चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए कर्णप्रयाग और सिमली में विकसित होंगी आधुनिक पार्किंग       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को आवास विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में कर्णप्रयाग एवं सिमली पार्किंग परियोजनाओं की विस्तृत वित्तीय समिति (डीएफसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के वित्तीय, तकनीकी और निर्माण संबंधी पहलुओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ते यातायात दबाव...
34 हजार रिकॉर्ड भर्तियों के बाद धामी सरकार का एक और बड़ा दांव

34 हजार रिकॉर्ड भर्तियों के बाद धामी सरकार का एक और बड़ा दांव

उत्तराखंड
34 हजार रिकॉर्ड भर्तियों के बाद धामी सरकार का एक और बड़ा दांव   विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार एक बार फिर से सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलने की तैयारी में है। इसी क्रम में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, दिसंबर से पहले विभिन्न विभागों में करीब 2500 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही जिन पदों के लिए पहले ही आवेदन लिए जा चुके हैं, उनकी लिखित परीक्षाएं भी दिसंबर तक कराने की तैयारी है। इन पदों की संख्या भी लगभग 1500 है। इस तरह वर्ष के अंत तक करीब चार हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण में पहुंच जाएगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि दिसंबर से पहले करीब 2477 पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इनमें स्केलर, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, स्नातक स्तरीय विज्ञान वर्ग के पद, पुलिस, आबकारी ...
मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास     मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों को मंगलवार को नई गति मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरकुल में एमडीडीए की लगभग 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें शहीद दीपक पुण्डीर की स्मृति में निर्मित आधुनिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी शामिल रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार और एमडीडीए मिलकर केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार ही नहीं कर रहे, बल्कि जनभावनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास का नया मॉडल तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरकुल में शहीद दीपक पुण्डीर की स्मृति में लगभग 3.36 करोड़ रुपये की लागत से एमडीडीए द्वारा निर्मित सामु...
सीएम धामी बोले – प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा

सीएम धामी बोले – प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा

उत्तराखंड
सीएम धामी बोले - प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में 17 करोड़ 80 लाख रुपयों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुण्डीर की स्मृति में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये सभी परियोजनाएँ मसूरी विधानसभा के विकास को नई गति देने वाली साबित होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है। आज जहां प्रदेश में करोड़ों रुपये की लागत से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। वहीं, प्रदेश को खेल, पर्यटन और एडवेंचर ...
जनता के दर्द को अपना दर्द मानने वाले मुख्यमंत्री धामी, ₹33 करोड़ की सहायता और विकास कार्यों से धराली में लौटी खुशहाली

जनता के दर्द को अपना दर्द मानने वाले मुख्यमंत्री धामी, ₹33 करोड़ की सहायता और विकास कार्यों से धराली में लौटी खुशहाली

उत्तराखंड
जनता के दर्द को अपना दर्द मानने वाले मुख्यमंत्री धामी, ₹33 करोड़ की सहायता और विकास कार्यों से धराली में लौटी खुशहाली   देहरादून। एक साल पहले 05 अगस्त को आई भीषण आपदा ने धराली और आसपास की भागीरथी घाटी को गहरे जख्म दिए थे। कुछ ही पलों में मलबे ने वर्षों की मेहनत को अपनी चपेट में ले लिया। घर-दुकान, खेत-खलिहान, बाग-बगीचे, पशुधन और आजीविका के साधन प्रभावित हुए। चारों ओर मलबा, मायूसी और भविष्य को लेकर अनिश्चितता थी। आज, एक साल बाद तस्वीर बदल चुकी है। धराली, हर्षिल और भटवाड़ी एक बार फिर उठ खड़े हुए हैं। सड़कें और दूसरी आधारभूत सुविधाएं बहाल हो रही हैं, खेतों में हरियाली लौट रही है, बाग-बगीचे फिर संवर रहे हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ रही है। आपदा से उपजी निराशा की जगह अब पुनर्निर्माण और बेहतर भविष्य का विश्वास दिखाई दे रहा है।   मुख...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों से किया संवाद, जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों से किया संवाद, जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों से किया संवाद, जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए दायित्वधारियों से भेंट कर प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने भी दायित्वधारियों से संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करते हैं। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जनता की अपेक्षाओं, समस्याओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।   मुख्यमंत्री ने सभी दायित्वधारियों से अपने-अप...