Wednesday, September 16News That Matters

उत्तराखंड

ताज ग्रुप करेगा एसजीआरआरयू हाॅस्पिटैलिटी एवम् टूरिज्म मैनेजमेंट के साथ एमओयू     

ताज ग्रुप करेगा एसजीआरआरयू हाॅस्पिटैलिटी एवम् टूरिज्म मैनेजमेंट के साथ एमओयू     

उत्तराखंड
ताज ग्रुप करेगा एसजीआरआरयू हाॅस्पिटैलिटी एवम् टूरिज्म मैनेजमेंट के साथ एमओयू   देहरादून। उत्तराखण्ड में तेजी से बढ़ते पर्यटन उद्योग और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के बूम के बीच श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने युवाओं के सुनहरे भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन को समर्पित किया। शनिवार को उद्घाटित इस आधुनिक भवन में संचालित होने वाले व्यावहारिक एवं उद्योग आधारित पाठ्यक्रम प्रदेश के युवाओं को देश-विदेश के प्रतिष्ठित होटल, रिसॉर्ट, एयरलाइंस, क्रूज, पर्यटन एवं फूड सर्विस उद्योग में उत्कृष्ट करियर के अवसर उपलब्ध कराएंगे। विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स तैयार करना है। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रे...
 मुख्यमंत्री धामी ने किया समरस समाज के निर्माण के लिए संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

 मुख्यमंत्री धामी ने किया समरस समाज के निर्माण के लिए संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने किया समरस समाज के निर्माण के लिए संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज त्यागी रोड, देहरादून स्थित स्थानीय होटल में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ की प्रदेश कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने संत रविदास महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को समाज के लिए सदैव प्रासंगिक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन भारतीय संस्कृति की उस महान परंपरा का प्रतीक है, जिसने समाज को समानता, मानवता, सामाजिक न्याय और समरसता का मार्ग दिखाया। उन्होंने अपने विचारों और जीवन आचरण के माध्यम से समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव जैसी कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण का कार्य किया। संत रविद...
जेल रिटर्न और निलंबित सिपाही शेर सिंह का नाटकीय अंदाज़, जंतर-मंतर पहुंचकर इस्तीफा देने का किया ढोंग

जेल रिटर्न और निलंबित सिपाही शेर सिंह का नाटकीय अंदाज़, जंतर-मंतर पहुंचकर इस्तीफा देने का किया ढोंग

उत्तराखंड
जेल रिटर्न और निलंबित सिपाही शेर सिंह का नाटकीय अंदाज़, जंतर-मंतर पहुंचकर इस्तीफा देने का किया ढोंग   दिल्ली में चल रहे CJP के आंदोलन के दौरान उस समय नया मोड़ आ गया, जब उत्तराखंड पुलिस का लंबे समय से निलंबित चल रहा सिपाही शेर सिंह मंच पर पहुंचा और कैमरों के सामने अपना इस्तीफा लहराने लगा। इसके बाद उसके इस कदम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जो व्यक्ति पिछले एक वर्ष से अधिक समय से निलंबित है, वह आखिर किस पद से इस्तीफा दे रहा है?   शेर सिंह वर्ष 2025 से हरिद्वार जनपद में दर्ज एक गंभीर आपराधिक प्रकरण के बाद निलंबित चल रहा है। उस पर गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जा कराने, लोगों को डराने-धमकाने तथा एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर प्रभाव स्थापित करने जैसे गंभीर आरोपों की जांच हुई थी। इसी मामले में उसे जेल भी जाना पड़ा था, जिसके बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव ...
पेपर लीक पर आर-पार की लड़ाई, PM मोदी ने सख्त कानून और त्वरित न्याय का दिया भरोसा

पेपर लीक पर आर-पार की लड़ाई, PM मोदी ने सख्त कानून और त्वरित न्याय का दिया भरोसा

उत्तराखंड
पेपर लीक पर आर-पार की लड़ाई, PM मोदी ने सख्त कानून और त्वरित न्याय का दिया भरोसा     अपने निर्णायक, मजबूत और कड़े फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर युवाओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर सीधे हस्तक्षेप किया है। अपने कार्यकाल में देशहित से जुड़े कई ऐतिहासिक निर्णय लेने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आधी रात देश के युवाओं के नाम वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेपर लीक केवल परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि लाखों मेहनती छात्रों के सपनों और भविष्य पर हमला है। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है और पेपर माफिया को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।   *'हर ईमानदार छात्र के साथ सरकार'*   प्...
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से फलों के बीजों को फेंकने के बजाय रोपित कर हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में सहभागिता निभाने की अपील

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से फलों के बीजों को फेंकने के बजाय रोपित कर हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में सहभागिता निभाने की अपील

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से फलों के बीजों को फेंकने के बजाय रोपित कर हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में सहभागिता निभाने की अपील     आम महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने "बीज संजीवनी अभियान" का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम, जामुन, कटहल, नीम एवं बेल के बीज रोपित कर अभियान की शुरुआत की तथा प्रदेशवासियों से इस जनभागीदारी आधारित अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति आम, जामुन, कटहल, बेल अथवा अन्य फल खाता है, वह उनके बीजों को फेंकने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर रोपित करे, ताकि भविष्य में अधिक से अधिक वृक्ष तैयार हो सकें और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। उ...
पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाजों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाजों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड
    पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाजों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाजों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता चंद, काजल फर्स्वाण और आरती धारियाल को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ ही उनके प्रशिक्षकों श्री बृजेंद्र मल और श्री ललित कुँवर को भी सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। हाल ही में इंडोनेशिया के जकार्ता में 3 से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की होनहार मुक्केबाज निकिता चंद ने 60 किलोग्राम भार वर...
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कांवड़ यात्रा की हर व्यवस्था समय से पूरी करें

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कांवड़ यात्रा की हर व्यवस्था समय से पूरी करें

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कांवड़ यात्रा की हर व्यवस्था समय से पूरी करें     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे तथा सभी व्यवस्थाएं पूरी संवेदनशीलता, समन्वय और सेवा-भाव के साथ संचालित हों। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के स्वागत-सत्कार तथा विभिन्न स्थानों पर भंडारों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग से पर्याप्त संख्या में साफ-सुथरे पिंक टॉयलेट्स स्थापित किए जा...
“उत्तराखंड शिक्षा, सुशासन और नवाचार का राष्ट्रीय मॉडल बन रहा है”

“उत्तराखंड शिक्षा, सुशासन और नवाचार का राष्ट्रीय मॉडल बन रहा है”

उत्तराखंड
"उत्तराखंड शिक्षा, सुशासन और नवाचार का राष्ट्रीय मॉडल बन रहा है" मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक निजी होटल में शाइन अवी लर्निंग "समावेशी शिक्षा मिशन-2030" का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विशेष बच्चों के लिए विजुअल लर्निंग करिकुलम पर आधारित विभिन्न पुस्तकों एवं शिक्षण सामग्री का भी विमोचन किया।   मुख्यमंत्री ने कहा शाइन अवी लर्निंग की पहल, शिक्षा को और अधिक सरल, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार ने हमेशा शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू की है। जिसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाने के साथ समझने, सोचने, नवाचार और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने योग्य बनाना है।   मुख्यमंत्री न...
उत्तराखंड की जनता को बड़ी सौगात, विकास की पटरी पर दौड़ी नई एक्सप्रेस

उत्तराखंड की जनता को बड़ी सौगात, विकास की पटरी पर दौड़ी नई एक्सप्रेस

उत्तराखंड
उत्तराखंड की जनता को बड़ी सौगात, विकास की पटरी पर दौड़ी नई एक्सप्रेस     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर नियमित संचालन का शुभारंभ किया। यह रेल सप्ताह में दो बार चलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नई रेल सेवा उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह केवल एक नई ट्रेन नहीं, बल्कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के बीच विकास, संपर्क और अवसरों की नई जीवनरेखा सिद्ध होगी।   मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड में रेलवे अवसंरचना ...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पिछले 5 साल में 34 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पिछले 5 साल में 34 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पिछले 5 साल में 34 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को यूथ फाण्डेशन ट्रेनिंग एरिया-कुआंवाला, देहरादून में यूथ फाउण्डेशन द्वारा आयोजित 'युवा अग्निवीर संवाद' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने घोषणा कि की *पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना के अंतर्गत पूर्व सैनिकों तथा अग्निवीरों को होमस्टे स्थापित करने के लिए विशेष अनुदान दिया जाएगा। सीमावर्ती गांवों में स्थानीय निवासियों, पूर्व सैनिकों एवं अग्निवीरों को स्वरोजगार से संबंधित अवस्थापना सुविधाएं विकसित करने हेतु विशेष अनुदान स्वीकृत किया जाएगा एवं सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक समर्पित सेल की स्थापना की जाएगी।*   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अ...