Thursday, September 17News That Matters

देहरादून

स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता थीम के तहत प्रदेशभर के सभी निकायों में होंगे 1100 कार्यक्रम

स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता थीम के तहत प्रदेशभर के सभी निकायों में होंगे 1100 कार्यक्रम

उत्तराखंड, देहरादून
स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता थीम के तहत प्रदेशभर के सभी निकायों में होंगे 1100 कार्यक्रम राज्य में पीएम मोदी के जन्मदिन से कार्यक्रम का हुआ आगाज, महात्मा गांधी की जयंती तक रहेगा जारी स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान के तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता कार्यक्रम का आगाज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक जारी रहेगा। इसमें प्रदेशभर के समस्त निकायों में करीब 1100 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। यह जानकारी शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी। शहरी विकास मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रव्यापी अभियान स्वच्छता ही सेवा- 2024 पीएम मोदी के जन्मदिन से एक अक्टूबर तक स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम के साथ मनाया जाएगा। बताया कि दो अक्ट...
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए प्रभु से उनके दीर्घायु  की कामना की

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए प्रभु से उनके दीर्घायु की कामना की

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए प्रभु से उनके दीर्घायु की कामना की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के परेड मैदान में 'स्वच्छता ही सेवा-2024' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया एवं क्रॉस कंट्री मैराथन दौड़ को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं 'एक पेड़ मां' के नाम अभियान के अंतर्गत परेड मैदान परिसर में पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बालिकाओं को किशोरी किट का वितरण भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विश्वकर्मा पूजन किया और सभी को विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए प्रभु से उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्...
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के जन्मदिन पर श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजाएं आयोजित की

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजाएं आयोजित की

उत्तराखंड, देहरादून
श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजाएं आयोजित की मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में बीकेटीसी द्वारा बदरीनाथ व केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों , मे विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु तथा देश की सुख-समृद्धि एवं श्रीवृद्धि की कामना की गयी अजेंद्र ने बताया आज मंगलवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी बदरी- केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित कर उनके सुदीर्घ जीवन और देश की कुशलता की कामना की गयी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर,तृतीय केदार तुंगनाथ,श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु तथा देश की सुख-समृद्ध...
उत्तराखंड में युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

उत्तराखंड में युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन सोमवार को उत्तराखण्ड समेत देशभर में "युवा संकल्प दिवस" के रूप में मनाया गया। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर जहां एक ओर प्रदेश के सभी जनपदों में खेलकूद प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं सामाजिक संगठनों द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, वहीं चारों धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पर विशेष पूजा अर्चना भी की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के साथ बेहद सादगी से सपरिवार जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी लगातार ट्रेंड में रहा है। एक्स (ट्विटर) पर #YuvaSankalpDiwas दिनभर ट्रेंड करता रहा। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत देश भर की विभिन्न हस्तियों व सभी राज्य...
विद्युत की  परियोजनाओं का शिलान्यास, इनसे राज्य में विद्युत की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था में और सुधार होगा

विद्युत की परियोजनाओं का शिलान्यास, इनसे राज्य में विद्युत की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था में और सुधार होगा

कोरोना अपडेट, देहरादून
विद्युत की परियोजनाओं का शिलान्यास, इनसे राज्य में विद्युत की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था में और सुधार होगा राज्य में प्रतिमाह 100 यूनिट तक विद्युत खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी धामी सरकार। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए यह मानक 200 यूनिट तक रहेगा। यह सुविधा 01 किलोवाट तक विद्युत भार वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी। इस योजना का लाभ लगभग 11 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को अनेक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पिटकुल की ए.डी.बी. वित्त पोषत 05 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन 05 परियोजनाओं में 220 के.वी जी.आई.एस सब स्टेशन सेलाकुई एवं संबंधित लाईन के निर्माण कार्य, 132 के.वी जी.आई.एस सब स्टेशन आराघर एवं संबंधित लाईन के निर...
अजेंद्र ने बताया कि मंगलवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी बदरी- केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित कर उनके सुदीर्घ जीवन और देश की कुशलता की कामना की जाएगी

अजेंद्र ने बताया कि मंगलवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी बदरी- केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित कर उनके सुदीर्घ जीवन और देश की कुशलता की कामना की जाएगी

देहरादून
अजेंद्र ने बताया कि मंगलवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी बदरी- केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित कर उनके सुदीर्घ जीवन और देश की कुशलता की कामना की जाएगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी सोमवार को श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ व केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के दीर्घायु तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गयी। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से महाभिषेक पूजा तथा केदारनाथ धाम में षोडशोपचार एवं रूद्राभिषेक पूजा संपन्न हुई।...
मुख्यमंत्री  ने कहा है 21 वीं सदी का यह तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा और हम प्रधानमंत्री जी के शब्दों को पूरा करने के लिए पूरे जी-जान से जुटे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा है 21 वीं सदी का यह तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा और हम प्रधानमंत्री जी के शब्दों को पूरा करने के लिए पूरे जी-जान से जुटे हैं

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने कहा है 21 वीं सदी का यह तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा और हम प्रधानमंत्री जी के शब्दों को पूरा करने के लिए पूरे जी-जान से जुटे हैं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को केक खिलाया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दृष्टिबाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक आदर्श विद्यालय के बच्चों ने उपहार स्वरूप अपने द्वारा बनाया गया मॉडल मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे हर बार इस दिन पर यहां बच्चों के बीच आने का इंतजार रहता है और यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भगवान से आप सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। उन्होंने कहा कि मुझे प...
मंत्री जोशी ने ओआरओपी में जेसीओ रैंक तक के जवानों के वेतन के गुणांक में बदलाव का किया अनुरोध

मंत्री जोशी ने ओआरओपी में जेसीओ रैंक तक के जवानों के वेतन के गुणांक में बदलाव का किया अनुरोध

उत्तराखंड, देहरादून
नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें तुलसी का पौधा भेट सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए मामलों में शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया। मंत्री जोशी ने ओआरओपी में जेसीओ रैंक तक के जवानों के वेतन के गुणांक में बदलाव का किया अनुरोध सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तराखंड आगमन के लिए आमंत्रित भी किया. रक्षा मंत्री को उत्तराखंड के जैविक उत्पादो की किट, रेशम से निर्मित शॉल और तुलसी का पौधा भेंट किया उत्तराखण्ड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने रक्षा मंत्री को उत्तराखंड के जैविक उत्पादो की किट, रेशम से निर्मित शॉल और तुलसी का पौधा भेंट किया। सैन...
डीएम की एक टूक, लापरवाह नौकरशाही नहीं होगी बर्दाश्त

डीएम की एक टूक, लापरवाह नौकरशाही नहीं होगी बर्दाश्त

उत्तराखंड, देहरादून
डीएम की एक टूक, लापरवाह नौकरशाही नहीं होगी बर्दाश्त जिलाधिकारी सविन बसंल ने तहसील सदर का किया औचक निरीक्षण। जिलाधिकारी आज सुबह वर्षा के बीच प्रातः 9ः50 बजे तहसील सदर पंहुचे। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करते हुए देरी से आने वाले कार्मिकों जारी की चेतावनी, 10ः30 बजे बाद आने वाले कार्मिकों का 01 दिन के वेतन रोकने के दिए निर्देश। सुस्त कार्य प्रणाली पर डब्लू.बी.एन, ए.डब्लू.बी.एन के तबादले को किया आदेशित। जिलाधिकारी ने कार्यालयों में जनमानस हेतु आदर्श माहौल स्थापित करने तथा जनमासन के साथ व्यवहार में सौम्यता रखने तथा आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में सीढीयों पर गंदगी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई व्यवस्था हेतु लगाए गए ठकेदार पर अर्थदण्ड की कार्यवाही के निर्देश दिए,जिलाधिक...
जनता से अपील, आगामी दो माह तक डेंगू के प्रति रहें सतर्क : धन सिंह रावत

जनता से अपील, आगामी दो माह तक डेंगू के प्रति रहें सतर्क : धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठायें सीएमओः डॉ. धन सिंह रावत रेखीय विभाग से समन्वय बनाकर माइक्रोप्लान पर करें काम : धन सिंह रावत जनता से अपील, आगामी दो माह तक डेंगू के प्रति रहें सतर्क : धन सिंह रावत देहरादून, 12 सितम्बर 2024 प्रदेश में डेंगू की बढ़ती संभावनाओं के बीच सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन एवं रेखीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर डेंगू प्रभावित क्षेत्रों एवं संभावित इलाकों में माइक्रोप्लान के अनुरूप प्रभावी कदम उठाते हुये डेंगू पर नियंत्रण बनाये रखने के निर्देश दे दिये गये है। जिसकी स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर पर प्रत्येक दिन मॉनिटिरिंग की जायेगी। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि प्रदेश में डेंगू के रोकथाम को लेकर राज्य सरकार ...