
जनता दरबार में ईस्ट होप टाउन ठाकुरपुर पंचायत ग्राम चायबाग में सोलर लाइट लगाने की मांग
जनता दरबार में ईस्ट होप टाउन ठाकुरपुर पंचायत ग्राम चायबाग में सोलर लाइट लगाने की मांग
मा0 मुख्यमंत्री का संकल्प, सेवा और सुशासन एवं जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच लोगों ने 113 शिकायतें रखी। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर निस्तारण किया। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं का त्वरित समाधान और उनका समयबद्वता से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। जनता दरबार में भूमि विवाद को लेकर अधिकतर समस्याएं छाई रही। इसके अलावा सड़क, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, परिवहन, शिक्षा, विद्युत, आर्थिक सहायता एवं अपने क्षेत्र से जुड़ी शिकायतों को भी जनता ने प्रमुखता से रखा।
दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक...