Wednesday, September 16News That Matters

देहरादून

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में कानून का राज स्थापित किया है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में कानून का राज स्थापित किया है

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में कानून का राज स्थापित किया है *हरियाणा में सच नहीं होंगे कांग्रेस के मुंगेरी लाल के हसीन सपनेः सीएम धामी* *सीएम धामी ने फरीदाबाद, हरियाणा में की भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना के पक्ष में जनसभा* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को फरीदाबाद, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी श्री सतीश फागना जी के पक्ष में आयोजित जनसभा में जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हरियाणा की सरकार ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। समाजिक और आर्थिक रूप से हरियाणा बुलंदी के शिखर पर पहुंचा है। स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या फिर शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिवटी का क्षेत्र हो, 10 साल में हरियाणा में कई विकास के कार्य किए गए हैं। डब...
स्वतंत्रता संग्राम में आहूति देने वाले सैनानियों की दिलाई याद, जिनकी स्मृति हो रही थी विस्मृत

स्वतंत्रता संग्राम में आहूति देने वाले सैनानियों की दिलाई याद, जिनकी स्मृति हो रही थी विस्मृत

उत्तराखंड, देहरादून
स्वतंत्रता संग्राम में आहूति देने वाले सैनानियों की दिलाई याद, जिनकी स्मृति हो रही थी विस्मृत प्राकृतिक सौंदर्य के बीच जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऐतिहासिक महत्वपूर्ण विरासत स्थल पर बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, पर्यावरण विशेषज्ञों और विरासत विशेषज्ञों सहित युवाओं के बीच जन संवाद के माध्यम से स्वच्छता तथा जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने इस स्थान पर ‘नून’ से नमक आन्दोलन का नेतृत्व किया था। विगत दिनों से जिलाधिकारी युवाओं और सामाजिक संगठनों के साथ ऐतिहासिक प्राकृतिक जल स्रोतों को चिन्हित करते हुए उनकी स्वच्छता और संरक्षण का कार्य भी कर रहे हैं। गांधी जयंती के अवसर पर ‘‘खारा खेत’ में इस कार्यक्रम का आयोजन इन उद्देश्यों की पूर्ति को और अधिक विस्तार देगा, ऐसा मेरा मानना है। ऐतिहासिक स्थल खाराखेत में आयोजित स्वच्छता कार्यक्र...
मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा गोलीकांड में शहीद हुए प्रत्येक राज्य आंदोलनकारी की याद में शहीद स्थल रामपुर में उनकी प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा गोलीकांड में शहीद हुए प्रत्येक राज्य आंदोलनकारी की याद में शहीद स्थल रामपुर में उनकी प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा की

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा गोलीकांड में शहीद हुए प्रत्येक राज्य आंदोलनकारी की याद में शहीद स्थल रामपुर में उनकी प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा की *मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर, (उ.प्र.) में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि।* *रामपुर, गोलीकांड में शहीद हुए प्रत्येक राज्य आंदोलनकारी की शहीद स्थल रामपुर में लगाई जाएगी प्रतिमा : मुख्यमंत्री।* *शहीदों के बलिदान एवं परिश्रम से हमें उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ।* *उत्तराखंड राज्य के बेहतर भविष्य के लिए दिया आंदोलनकारियों ने अपना बलिदान।* *मातृशक्ति और युवाओं को आगे आकर, समाज का प्रहरी बनकर डेमोग्राफी को संरक्षित करने का दायित्व निभाना है।* *उत्तराखंड में सख्त भू-कानून लाने की तैयारी कर रही है राज्य सरकार।* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल राम...
डेंगू रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग सहित सभी मिलकर कार्य करें- मुख्यमंत्री धामी

डेंगू रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग सहित सभी मिलकर कार्य करें- मुख्यमंत्री धामी

देहरादून
डेंगू रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग सहित सभी मिलकर कार्य करें- मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा चुनाव प्रचार से वापस आकर कल देर शाम मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में आपदा से हुए क्षतिग्रस्थ सड़क मार्गों व पेयजल लाइनों को अभियान के तहत पुनः सुचारू करने, डेंगू की रोकथाम, चारधाम यात्रा समेत विभिन्न विषयों पर विस्तृत दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश का मौसम लगभग समाप्त हो गया अतः सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जाए। मानसून के दौरान आपदा में जो भी पेयजल और बिजली की लाइन सहित संपर्क मार्ग क्षति ग्रस्त हुए हैं उन्हें प्राथमिकता से ठीक किया जाए । मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून के दौरान सभी विभागों के सामने व...
धामी सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों के चलते चार धाम यात्रा को लेकर यात्रियों में भारी उत्साह है

धामी सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों के चलते चार धाम यात्रा को लेकर यात्रियों में भारी उत्साह है

उत्तराखंड, देहरादून
धामी सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों के चलते चार धाम यात्रा को लेकर यात्रियों में भारी उत्साह है देहरादून। प्रदेश सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों के चलते चार धाम यात्रा को लेकर यात्रियों में भारी उत्साह है। मानसून थमते ही यात्रा ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीते दिवस 30 सितंबर को 20497 श्रद्धालु चार धाम दर्शन को पहुंचे। इनमें केदारनाथ धाम में सर्वाधिक 7350 तीर्थयात्री पहुंचे। अभी तक के पूरे यात्राकाल की संख्या पर नजर दौडाएं तो करीब 38 लाख श्रद्धालु चारधाम दर्शन को आ चुके हैं। केदारघाटी आपदा से निपटने में सरकार ने पूरी ताकत झोंककर जिस तेजी से स्थिति को सामान्य बनाया है, उससे यात्रियों का सरकार के प्रति विश्वास गहराया है। यात्री पूरे उत्साह और आस्था के साथ बाबा केदार के दर्शन को उमड़ पड़े हैं। चारधाम यात्रियों की सुरक्षा मुख्यमंत्री पुष्कर...
कांग्रेस के पाप कभी खत्म नहीं होंगे। कांग्रेस को लंबे समय से भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं मिला तो ये लोग हरियाणा में सरकार बनाकर फिर से भ्रष्टाचार करना चाहते हैं : धामी

कांग्रेस के पाप कभी खत्म नहीं होंगे। कांग्रेस को लंबे समय से भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं मिला तो ये लोग हरियाणा में सरकार बनाकर फिर से भ्रष्टाचार करना चाहते हैं : धामी

उत्तराखंड, देहरादून
कांग्रेस के पाप कभी खत्म नहीं होंगे। कांग्रेस को लंबे समय से भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं मिला तो ये लोग हरियाणा में सरकार बनाकर फिर से भ्रष्टाचार करना चाहते हैं : धामी प्रदेश के 1.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। 5.50 लाख विद्यार्थियो को निशुल्क टैबलेट देने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रेनू डाबला जी निरंतर इस क्षेत्र की सेवा करती आई हैं। 2014 से 2024 तक हरियाणा की तस्वीर बदली है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हरियाणा में चहुमुखी विकास धरातल पर उतरा है। पिछले दस वर्षों में गरीब, किसान, मजदूर वर्ग को आगे बढ़ाने का काम हुआ है। हरियाणा में सड़क, रेल, हवाई अड्डे, अस्पताल, विद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। 24 लाख गरीब परिवारों को म...
कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून
कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा करते कृषि मंत्री गणेश जोशी देहरादून, 01 अक्टूबर। सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए किसानों के हित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री गणेश जोशी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के भी सचिव कृषि को निर्देश दिए। मंगलवार को कैंप कार्यालय में विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान विभागीय मंत्री ने अधिकारियों से कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा ...
प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम में उत्तराखंड छाया रहा :नैनीताल जिले में कुछ युवाओं ने बच्चों के लिए अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री ने इस कार्य की सराहना की है

प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम में उत्तराखंड छाया रहा :नैनीताल जिले में कुछ युवाओं ने बच्चों के लिए अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री ने इस कार्य की सराहना की है

उत्तराखंड, देहरादून
प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम में उत्तराखंड छाया रहा :नैनीताल जिले में कुछ युवाओं ने बच्चों के लिए अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री ने इस कार्य की सराहना की है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम में उत्तराखंड छाया रहा है। शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर आगामी तीन अक्टूबर को "मन की बात कार्यक्रम" दस वर्ष पूर्ण कर लेगा। इन दस वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार उत्तराखंड का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपने कार्यों से पूरे देश और समाज के सामने आदर्श मिसाल पेश की है। कई कार्यो को प्रेरणाजनक बताते हुए उन्होंने पूरे देश का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया। *हर गांव में शुरू हो धन्यवाद प्रकृति अभियान* मन की बात के 114वें संस्करण ...
राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए हमारी सरकार सतत रूप से कार्य कर रही है:धामी

राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए हमारी सरकार सतत रूप से कार्य कर रही है:धामी

उत्तराखंड, देहरादून
राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए हमारी सरकार सतत रूप से कार्य कर रही है:धामी हरिद्वार जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से जल्द हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होने जा रहा है। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज के लिए 100 मेडिकल सीट आवंटित की गई हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा का आभार व्यक्त किया है। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित करने के किये राज्य सरकार संकल्पित है। देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी में राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद अब हरिद्वार में भी मेडिकल कॉलेज का संचालन होने जा रहा है। दरअसल, मैदानी जनपद होने के बावजूद हरिद्वार में चिकित्सकों की कमी थी। ऐसे में मुख्यमंत्री...
फरीदाबाद की चुनावी सभा में गरजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री

फरीदाबाद की चुनावी सभा में गरजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री

उत्तराखंड, देहरादून
विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है: महाराज फरीदाबाद की चुनावी सभा में गरजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री देहरादून/फरीदाबाद। उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार के कारण ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन जैसी बड़ी योजनाएं धरातल पर साकार हो रही हैं। हरियाणा में पूर्व की भांति डबल इंजन की सरकार में जिस प्रकार से लोक कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरी और राज्य का सर्वांगीण विकास हुआ है। उसे देखते हुए हमें एक बार पुनः विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अधिक ताकत देकर सनातन विरोधियों को करारा जवाब देना। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज ने सोमवार को फरीदाबाद सैक्टर-10 स्थित एक होटल के परिसर में फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल के समर्थन में आयोजित...