Sunday, November 1News That Matters

Uncategorized

देहरादून में लोगों की अपनी छत का सपना पूरा कर रहा एमडीडीए

देहरादून में लोगों की अपनी छत का सपना पूरा कर रहा एमडीडीए

Uncategorized
देहरादून में लोगों की अपनी छत का सपना पूरा कर रहा एमडीडीए देहरादून में अपनी छत का सपना सबका होता है। ऐसे लोगों की उम्मीदों में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण लगातार रंग भर रहा है। विगत कुछ समय में लगातार प्राधिकरण के फ्लैट्स की बिक्री में तेजी आई है और लोग भी प्राधिकरण की हाउसिंग स्कीम्स पर प्रदान की जा रही आकर्षक छूट का जमकर लाभ उठा रहे हैं। यही कारण है कि प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में तेजी से लोग अपना आशियाना बुक करा रहे हैं। उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में प्राधिकरण की ऐसी योजनाओं जिनकी निर्माण प्रगति धीमी थी उनका बीते दिनों में नियमित रूप से मॉनिटरिंग का कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। उपाध्यक्ष महोदय का सरवोच्च फोकस इन आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता के साथ साथ इन्हें समय पर पूरा कराने का है ताकि आमजन को जल्द से जल्द इन योजनाओं का लाभ मिल सके। ...
डीएम के निर्देश पर टीम द्वारा जीएमएस रोड, हरिद्वार बाईपास कारगी चौक, मातामन्दिर रोड़ का किया स्थालीय निरीक्षण ।

डीएम के निर्देश पर टीम द्वारा जीएमएस रोड, हरिद्वार बाईपास कारगी चौक, मातामन्दिर रोड़ का किया स्थालीय निरीक्षण ।

Uncategorized
डीएम के निर्देश पर टीम द्वारा जीएमएस रोड, हरिद्वार बाईपास कारगी चौक, मातामन्दिर रोड़ का किया स्थालीय निरीक्षण । निरीक्षण के उपरांत सड़क सुधारीकरण कार्य में आई तेजी, कारगी चौेक के पास हरिद्वार बाईपास रोड पर व जीएमएस रोड पर सड़क ठीक कराई गई। देहरादून दिनांक 29 दिसम्बर 2024(जि.सू.का), देहरादून शहर में विद्युत लाइन की भूमिगत एवं सीवर लाईन आदि के कार्य में संबंधित संस्थान द्वारा संपादित कार्य में लापरवाही बरतने, जिससे लोगों के आवागमन में हो रही असुविधा को लेकर आ रही शिकायत पर, जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उपजिलाधिकारी सदर को संयुक्त निरीक्षण कर कार्रवाई करते हुए सड़क को सुगम बनाने के निर्देश दिए। शहर में ए०डी०बी० द्वारा वित्त पोषित योजना Uttarakhand Climate Resilient Power Sysytem Development Project (UCRPSDP) के अन्तर्गत देहरादून शहर के मुख्य मार्गों के उप...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Uncategorized
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी काबीना मंत्री ने मन की बात सुनने का किया आव्हान, प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की बधाई। देहरादून, 29 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के वार्ड 08 सालावाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 80 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 117वां और इस साल 9वां और आखिरी संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में संविधान को विरासत से जोड़ने के लिए बनी वेबसाइट, महाकुंभ की विशेषताएं, फिल्म जगत की कई महान हस्तियां राज कपूर और रफी साहब को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने बच्चों की पसंदीदा एनिमेशन सीरीज का जिक्र और बस्तर में हुए अनूठे ओलंपिक के बारे में भी बताया और देश वासियों को न...
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश में हर क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश में हर क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं।

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश में हर क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 117वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम लोगों को हमेशा नई प्रेरणा देने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का कार्य करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश में हर क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं। फिल्म और मनोरंजन उद्योग भी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आयुर्वेद, भाषा, संगीत और कला के क्षेत्र में भारत वैश्विक स्तर पर अलग पहचान बना रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में ...
महाविद्यालयों को मिलेगी स्थाई सम्बद्धता, मानकों पर उतरना होगा खरा

महाविद्यालयों को मिलेगी स्थाई सम्बद्धता, मानकों पर उतरना होगा खरा

Uncategorized
महाविद्यालयों को मिलेगी स्थाई सम्बद्धता, मानकों पर उतरना होगा खरा सूबे के राज्यकीय विश्वविद्यालयों एवं उनसे सम्बद्ध महाविद्यालयों में एनईपी-2020 के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित करिकुलम लागू करना होगा। इसके लिये विश्वविद्यालयों को समितियों का गठन कर पाठ्यक्रम तैयार करना होगा। राज्य विश्वविद्यालयों में समय पर परीक्षा परिणाम घोषित हो इसके लिये परीक्षा मूल्यांकन प्रकिया को डिजिटलाइज़ किया जायेगा। प्रथम चरण में प्रत्येक विश्वविद्यालय को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु पायलट प्रोजेक्ट के रूप में डिजिटल प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसके साथ ही मानक पूर्ण करने वाले शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों को स्थाई सम्बद्धता प्रदान की जायेगी। इसके लिये एफिलिऐटिंग विश्वविद्यालय परीक्षण के उपरांत स्थाई मान्यता प्रदान करेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज दून विश्वविद्याल...
नए साल पर सैलानियों के स्वागत में जुटी उत्तराखंड सरकार

नए साल पर सैलानियों के स्वागत में जुटी उत्तराखंड सरकार

Uncategorized
नए साल पर सैलानियों के स्वागत में जुटी उत्तराखंड सरकार उत्तराखंड में पखवाड़े भर से हो रही बारिश-बर्फबारी ने लोगों में नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह को चौथे आसमान पर पहुँचा दिया है। उत्तराखंड में लगातार उमड़ रही सैलानियों की भीड़ के मद्देनजर अब उत्तराखंड सरकार भी सैलानियों के जश्न को लेकर पूरी तरह से तैयारियों के मूड में है। यही वजह है कि 31 दिसंबर की देर रात तक सैलानियों को जश्न मनाने के लिए विशेष छूट प्रदान करने की तैयारी की जा रही है। 31 दिसंबर और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ जुट चुकी है। 5 दिन पहले ही नैनीताल, मसूरी, धनौल्टी, चकराता, चोपता, कौसानी और औली जैसे स्थलों पर होटल और होम स्टे पैक हो चुके हैं। स्थिति ये है कि हिमाचल के मनाली और शिमला में जाम के कारण पर्यटक उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों की तरफ रुख कर रहे हैं। यूं भी बीते पखवाड़...
दसवें गुरु गोविंद सिंह और उनके चारों साहिबजादों शहादत का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने साल 2022 में घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा :जोशी

दसवें गुरु गोविंद सिंह और उनके चारों साहिबजादों शहादत का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने साल 2022 में घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा :जोशी

Uncategorized
दसवें गुरु गोविंद सिंह और उनके चारों साहिबजादों शहादत का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने साल 2022 में घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा :जोशी देहरादून, 28 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट डाकरा गुरुद्वारा में वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुद्वारा में मत्था टेक प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह और उनके साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की वीरता और शौर्य को याद किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरु साहब के चारों शहजादों के बलिदान नमन करते हुए कहा कि इन वीरों की शहादत से हमें यह प्रेरणा मिलती है, कि चाहे कितना भी कष्ट का समय हो, चाहे परिस्थितियां कितनी भी विपरित...
मुख्यमंत्री और फ्रैंकफर्ट के संसद सदस्य के  बीच प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई

मुख्यमंत्री और फ्रैंकफर्ट के संसद सदस्य के बीच प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई

Uncategorized
मुख्यमंत्री और फ्रैंकफर्ट के संसद सदस्य के बीच प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य श्री राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री और फ्रैंकफर्ट के संसद सदस्य के बीच प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत प्रदेश के युवा जापान में रोजगार के अवसर प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्मनी में स्किल्ड लेबर फोर्...
ख़बर आपके लिए : उत्तराखंड पावर कारपोरेशन बिना शेड्यूल रोस्टिंग के पावर सप्लाई कर रहा है। यह बात निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने कही

ख़बर आपके लिए : उत्तराखंड पावर कारपोरेशन बिना शेड्यूल रोस्टिंग के पावर सप्लाई कर रहा है। यह बात निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने कही

Uncategorized
ख़बर आपके लिए : उत्तराखंड पावर कारपोरेशन बिना शेड्यूल रोस्टिंग के पावर सप्लाई कर रहा है। यह बात निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने कही उत्तराखंड पावर कारपोरेशन बिना शेड्यूल रोस्टिंग के पावर सप्लाई कर रहा है। यह बात निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने कही उन्होंने बताया कि यूपीसीएल बेहतर प्रबंधन के चलते रोज नया मुकाम हासिल कर रहा है। बीते 27 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बिना शेड्यूल रोस्टर के विद्युत सप्लाई की गई। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रबंधन के चलते न सिर्फ आर्थिक रूप से निगम को फायदा हो रहा है, बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी बेहतर गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति की जा रही है। 27 दिसंबर को उत्तराखण्ड के शहरों, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों और उद्योगों में विज्ञप्ति जारी किये जाने तक यूपीसीएल स्तर से कोई शेड्यूल रोस्टरिंग नहीं की गई है और 28 दिसंबर को कुल अनुमानित विद्युत मांग 45.91 मिलियन यूनिट ...
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन धारण कर पुण्यात्मा की शान्ति की कामना की

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन धारण कर पुण्यात्मा की शान्ति की कामना की

Uncategorized
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन धारण कर पुण्यात्मा की शान्ति की कामना की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गौतम फार्म नगला इमरती में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आम जनता से मुलाकात की। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लंढ़ौरा-लक्सर मार्ग का नाम राजा नरेन्द्र सिंह के नाम पर किए जाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन धारण कर पुण्यात्मा की शान्ति की कामना की उन्होंने राजकीय शोक होने के कारण अपना किसी भी प्रकार का स्वागत नहीं कराया बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के निधन...