Saturday, October 31News That Matters

Uncategorized

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सीट आवंटन का आदेश प्राप्त, नशे के खिलाफ सख्त कदम और जनसमस्याओं के समाधान पर धामी सरकार का फोकस

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सीट आवंटन का आदेश प्राप्त, नशे के खिलाफ सख्त कदम और जनसमस्याओं के समाधान पर धामी सरकार का फोकस

Uncategorized
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सीट आवंटन का आदेश प्राप्त, नशे के खिलाफ सख्त कदम और जनसमस्याओं के समाधान पर धामी सरकार का फोकस       प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लेकर युवाओं को नशे से बचाने और सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तक, सरकार जनहित को केंद्र में रखकर तेजी से काम कर रही है। भाजपा सरकार का लक्ष्य विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को धरातल पर उतारना है।   मेडिकल शिक्षा को मजबूती, रुद्रपुर में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं   प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और रुद्रपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेजों के संचालन की दिशा में...
क्यारकुली भट्टा उपचुनाव में भाजपा की जीत, मंत्री गणेश जोशी ने ममता देवी को दी बधाई

क्यारकुली भट्टा उपचुनाव में भाजपा की जीत, मंत्री गणेश जोशी ने ममता देवी को दी बधाई

Uncategorized
क्यारकुली भट्टा उपचुनाव में भाजपा की जीत, मंत्री गणेश जोशी ने ममता देवी को दी बधाई   देहरादून 14 अक्टूबर। जनपद देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत चन्द्रोटी के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत क्यारकुली भट्टा में हुए उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य गोविन्द सिंह पुण्डीर की भतीजी एवं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मोनिका देवी को 145 मतों के अंतर से पराजित किया। जिला पंचायत सदस्य की अपनी ही ग्राम पंचायत में 79 वोटों से करारी हार हुई है।   प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता देवी को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के इसी समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भ...
कुंभ-2027 की तैयारियों में देरी पर होगी जवाबदेही तय, मुख्यमंत्री धामी ने साप्ताहिक समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण के दिए निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों में देरी पर होगी जवाबदेही तय, मुख्यमंत्री धामी ने साप्ताहिक समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण के दिए निर्देश

Uncategorized
कुंभ-2027 की तैयारियों में देरी पर होगी जवाबदेही तय, मुख्यमंत्री धामी ने साप्ताहिक समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण के दिए निर्देश     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात्रि तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ लगभग चार घंटे लंबी मैराथन उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में प्रदेश में विकास कार्यों की प्रगति, जनसुविधाओं, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की तैयारियों, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन संबंधी कार्यों, जिला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में गृह सचिव, गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल के आयुक्तों तथा दोनों पुलिस परिक्षेत्रों के पुलिस महानिरीक्षकों सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्प...
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं पर काम जारी : मुख्यमंत्री धामी 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं पर काम जारी : मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं पर काम जारी : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष की राष्ट्रसेवा सेवा, सुशासन, संकल्प और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने सदैव राष्ट्रनीति को राजनीति से ऊपर रखते हुए देशहित और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। हरिद्वार में आयोजित कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी। उनके नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्व...
धामी कैबिनेट का  निर्णय : स्वजल एवं राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के 215 पदों की निरंतरता को मंजूरी

धामी कैबिनेट का  निर्णय : स्वजल एवं राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के 215 पदों की निरंतरता को मंजूरी

Uncategorized
धामी कैबिनेट का  निर्णय : स्वजल एवं राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के 215 पदों की निरंतरता को मंजूरी     *कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय* दिनांक 12 अक्टूबर, 2026   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रीमण्डल की बैठक मेला नियंत्रण सभागार हरिद्वार में आयोजित की गई। उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल द्वारा राज्य के समग्र विकास, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक सुधारों तथा युवाओं के हित में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान किया गया।   *1. उत्तराखण्ड के विकास में निरंतर सहयोग के लिए प्रधानमंत्री एवं भारत सरकार का आभार (विवरण अलग से प्रेषित)*   उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे निरंतर सहयोग के प्रति प्रधानमंत्...
हर बच्चे की प्रतिभा को पहचानने का संकल्प… SGRR रेसकोर्स में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई पहल!

हर बच्चे की प्रतिभा को पहचानने का संकल्प… SGRR रेसकोर्स में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई पहल!

Uncategorized
हर बच्चे की प्रतिभा को पहचानने का संकल्प… SGRR रेसकोर्स में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई पहल!       एक सपना था… हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने का साल 1985 में ब्रह्मलीन श्री महंत इंद्रेश चरण दास जी महाराज ने इसी संकल्प के साथ श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की नींव रखी थी। वह सपना आज केवल एक शिक्षण संस्थान तक सीमित नहीं है, *बल्कि समय के साथ एक व्यापक शिक्षा मिशन और वैश्विक सोच का रूप ले चुका है*। इस शिक्षा यात्रा को नई दिशा और नई ऊंचाई देने का कार्य *वर्तमान श्री महाराज जी, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दूरदर्शी नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है*। उनका *उद्देश्य स्पष्ट है—SGRR के विद्यालयों को समय की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक, तकनीक-सक्षम और वैश्विक स्तर की शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करना*। इसी सोच के तहत श्री गुरु राम राय पब...
उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री धामी 

उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, पटेलनगर, देहरादून में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद की पत्रिका ‘विश्व हिंदू’ के अशोक सिंघल जी पर प्रकशित विशेषांक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धेय अशोक सिंघल जी को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और समाज को संगठित करने की प्रेरणादायी मिसाल है। इतिहास में ऐसे व्यक्तित्व विरले ही होते हैं, जिनके विचार और कार्य उनके जीवनकाल के बाद भी समाज को दिशा देते रह...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं से 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां दी गईं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं से 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां दी गईं

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं से 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां दी गईं             मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नरेंद्रनगर में 50वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। उन्होंने सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन तथा विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं एवं स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मां कुंजापुरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना भी की।   मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि और मेले की स्वर्ण जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि पर मेले का शुभारंभ सुखद संयोग है। अंतररा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को टैबलेट उपलब्ध कराने के लिए डीबीटी से धनराशि देने की जानकारी दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को टैबलेट उपलब्ध कराने के लिए डीबीटी से धनराशि देने की जानकारी दी

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को टैबलेट उपलब्ध कराने के लिए डीबीटी से धनराशि देने की जानकारी दी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी मेधावी बालिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिवस एक साथ होना विशेष संयोग है। भारतीय संस्कृति में सदियों से कन्याओं को शक्ति का स्वरूप मानकर उनका पूजन कि...
मुख्यमंत्री धामी से मिले नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य

मुख्यमंत्री धामी से मिले नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी से मिले नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्री दिनेश आर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री आर्य अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से संसद में उत्तराखंड की जनभावनाओं और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री आर्य ...