Friday, August 8News That Matters

Uncategorized

दिल्ली से पंतनगर अब कुछ ही घंटों में पहुंच सकेंगे यात्री,जानें फ्लाइट‌स का शेड्यूल

दिल्ली से पंतनगर अब कुछ ही घंटों में पहुंच सकेंगे यात्री,जानें फ्लाइट‌स का शेड्यूल

Uncategorized
पंतनगर एयरपोर्ट पर 27 मार्च से इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से पंतनगर की सीधी विमान सेवा शुरू हो जाएगी। यह सेवा सप्ताह में सातों दिन संचालित होगी। इंडिगो का 72 सीटर विमान दिल्ली से उड़ान भरने के बाद करीब एक घंटे दस मिनट में पंतनगर पहुंच जाएगा। इस नियमित विमान सेवा के शुरू होने से उत्तराखंड, खासतौर पर कुमाऊं में पर्यटन गतिविधियों को उबारने में काफी मदद मिलेगी। वहीं कुमाऊंभर से लोग दिल्ली जाने के लिए इस विमान सेवा का प्रयोग कर सकेंगे। जिससे दिल्ली जाने में लगने वाले समय की बचत होगी।पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने इस फ्लाइट का शेड्यूल तय कर दिया है। दिल्ली से 72 सीटर विमान पंतनगर आएगा। पंतनगर से यही विमान यात्रियों को लेकर देहरादून जाएगा। देहरादून से यात्रियों को लेकर पंतनगर आएगा। वहीं पंतनगर से यात्रियों को लेकर दिल्ली को रवाना होगा। उन्होंने बताया कि इंडि...
शिक्षा विभाग से बड़ी खबर , अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक एस्मा लागू

शिक्षा विभाग से बड़ी खबर , अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक एस्मा लागू

Uncategorized
:-शिक्षा विभाग से बड़ी खबर , अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक एस्मा लागू देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है शिक्षा विभाग में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक लगा दी गई। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत शिक्षा विभाग में एस्मा लागू किया गया। जिसके तहत शिक्षा विभाग में शिक्षक हड़ताल नहीं कर पाएंगे। बोर्ड परीक्षाओं को देखते भी शिक्षा विभाग में एस्मालागू किया गया है।   चूंकि राज्य सरकार का यह समाधान हो गया है कि लोकहित में ऐसा करना आवश्यक औरसमीचीन है. अतएव, अब उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं के अनुरक्षण अधिनियम, 1966 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 30 सन् 1966) की धारा-3 की उप धारा (1) के आधीन शक्ति का प्रयोग करके श्री राज्यपाल महोदय, इस आदेश के प्रकाशन के दिनांक से छः मास की अवधि के लिये उत्तराखण्ड की विद्यालयी शिक्षा विभाग, जिसमें उत्तराखण्ड विद...

इस मंत्री ने आलाकमान से लगाई गुहार, धामी को बनाओ सीएम

Uncategorized
इस मंत्री ने आलाकमान से लगाई गुहार, धामी को बनाओ सीएम देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फिर से सीएम बनाए जाने की मांग की है। राजभवन में पुष्कर सिंह धामी के द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद गणेश जोशी का यह बयान आया है। गणेश जोशी का कहना है कि मुख्यमंत्री के नाते पुष्कर सिंह धामी को कम समय मिला और कम समय में उन्होंने बेहतर काम करके दिखाएं। हालांकि वह खुद चुनाव हार गए लेकिन उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। गणेश जोशी का कहना है कि यह फैसला भाजपा हाईकमान के ऊपर भी निर्भर करता है लेकिन उनका व्यक्तिगत मत यह की पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी जानी चाहिए। जोशी की माने तो सीएम रहते हुए उन्होंने जहां प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर प्रचार प्रसार भाजपा प्रत्याशियों के लिए किया वही अपनी विधानसभा सीट पर उन्हें कम मौका प्रचार प्रसार का मिला ह...