Saturday, April 18News That Matters

हमारी सरकार प्रदेश के सांस्कृतिक संवर्धन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में पांच हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है

हमारी सरकार प्रदेश के सांस्कृतिक संवर्धन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में पांच हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा, ऊधम सिंह नगर में पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी श्री रमेश चंद्र जोशी एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा कर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि खटीमा मेरी कर्मभूमि रही है। यहीं से आप लोगों ने सर्वप्रथम मुझे विधानसभा में भेजा था। यहां से यदि श्री रमेश जी की जीत की गारंटी मिलती है तो खटीमा का विकास मेरी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि खटीमा के विकास के लिए हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा कई कार्य किए जा रहे हैं। यह जनता को तय करना है कि वह सनातन को बढ़ावा देने वाली भाजपा के साथ खड़े हैं या फिर सनातन को कीड़े-मकोड़े और बैक्टीरिया बताने वाले कांग्रेस के साथ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सैनिकों का अपमान करती है और अलगावववाद, आतंकियों और जिहादियों का समर्थन करने वालों का साथ देती है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के सांस्कृतिक संवर्धन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में पांच हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है साथ ही थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकता करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। मसूरी और बागेश्वर में थूक जिहाद को बढ़ावा देने वाले आज जेल में है।

इस अवसर पर श्री अनिल डब्बू, पूर्व विधायक श्री प्रेम सिंह राणा, श्री विवेक सक्सेना, श्री रणदीप नामधारी, श्रीप्रेम सिंह, श्री किशन सिंह बिंद्रा,श्री सतीश, श्री जीवन धामी, विमला बिष्ट, श्री राजपाल सिंह, लीलावती राणा, श्री गणेश, श्री रविंद्र राणा, श्री गोपाल बोहरा, विमला, श्री प्रकाश तिवारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

————————-

*सीएम धामी के रोडशो में उमड़ा जनसैलाब*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा, ऊधम सिंह नगर में रोडशो कर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी श्री रमेश चंद्र जोशी एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में रोडशो कर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में अपार जोश और उत्साह देखने को मिला। हर मोड़ और चौराहे पर लोगों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का फूलों व मालाओं से जोरदार स्वागत किया। भारी ठंड के बावजूद सीएम धामी के स्वागत में लोग सड़कों पर नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *