Wednesday, September 16News That Matters

रुद्रप्रयाग : गुप्तकाशी-छेनागाढ़ मोटर मार्ग पर खाई में गिरी जीप, वाहन चालक की मौत

उत्‍तराखंड में रुद्रप्रयाग में गुप्तकाशी-छेनागाढ़ मोटर मार्ग पर छेनागाढ़ पर एक जीप के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। रविवार को दोपहर के समय एक जीप गुप्तकाशी-छेनागाढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर थाना गुप्तकाशी पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।


दुर्घटना होने के कारणों का कुछ पता नहीं लग सका

राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। खाई से मृतक का शव निकाला गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 46 वर्षीय सुंदर सिंह रौथाण पुत्र गणेश सिंह ग्राम पाटियों, पट्टी काली पार थाना गुप्तकाशी जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

थाना गुप्तकाशी पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। वहीं दुर्घटना होने के कारणों का कुछ पता नहीं लग सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *