Sunday, April 19News That Matters

Tag: अवैध निर्माण का मतलब तयशुदा ध्वस्तीकरण है

अवैध निर्माण का मतलब तयशुदा ध्वस्तीकरण है, यह साफ संदेश एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने नियम तोड़ने वालों को दिया

Uncategorized
  अवैध निर्माण का मतलब तयशुदा ध्वस्तीकरण है, यह साफ संदेश एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने नियम तोड़ने वालों को दिया   देहरादून । मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध अब तक का सबसे सख़्त, व्यापक और निर्णायक अभियान छेड़ रखा है। एमडीडीए द्वारा अब तक लगभग 10 हजार बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया, जबकि 1000 से अधिक अवैध निर्माणों को सील किया जा चुका है। यह कार्रवाई न केवल संख्या के लिहाज़ से ऐतिहासिक है, बल्कि इससे अवैध गतिविधियों में लिप्त और नियम तोड़ने वालों में भय का माहौल बना है। एमडीडीए की यह कार्रवाई अब किसी एक दिन, एक क्षेत्र या किसी प्रतीकात्मक कार्रवाई तक सीमित नहीं है। हर दिन बुलडोजर ज़मीन पर है, अवैध निर्माण चिन्हित किए जा रहे हैं और नियामानुसार सीलिंग व ध्वस्त...