आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम निर्माण और अपने अंतिम चरण में,
आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम निर्माण और अपने अंतिम चरण में,
देहरादून 23 मई, 2025(सू.वि.), जिलाधिकारी सविन बसंल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह संग आज आईएसबीटी फ्लाईओवर सुधारीकरण एवं ड्रेनेज कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी 15 चैम्बरर्स, ढक्कन; रोड ब्लैक टॉप;विद्युत लाईन भूमिगत, डेªनेज-सीवरेज लाईन्स की सफाई कार्य 05 जून तक हो पूर्ण हो जाने चाहिए। यूपीसीएल को विद्युत भूमिगत करने हेतु दिन कार्य करने के लिए सर्शत अनुमति देते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि रोड ब्लैक टॉप के उपरान्त यदि सड़क खुदाई की गई तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वर्षों से शहर के एन्ट्री प्वांईट आईएसबीटी पर मानसून सीजन में नासूर बने आईएसबीटी चौक अब जलमग्न नहीं...
