जिन गुरुजनों ने कभी कक्षा में पढ़ाया, आज उन्हीं के चरणों में झुके मुख्यमंत्री धामी शिक्षकों ने पुराने विद्यार्थी (धामी जी )को बताया प्रतिभाशाली
जिन गुरुजनों ने कभी कक्षा में पढ़ाया, आज उन्हीं के चरणों में झुके मुख्यमंत्री धामी शिक्षकों ने पुराने विद्यार्थी (धामी जी )को बताया प्रतिभाशाली
जीवन में कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं, जो पद, प्रतिष्ठा और औपचारिकताओं से परे सीधे हृदय को स्पर्श कर जाती हैं। ऐसी ही भावुक और आत्मीय अनुभूति उस समय देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने पूर्व शिक्षकों से हो गई। वर्षों बाद अपने गुरुजनों को सामने देखकर मुख्यमंत्री धामी ने बिना किसी औपचारिकता के आगे बढ़कर अपने दोनों शिक्षकों के चरण स्पर्श किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी के लिए यह केवल अपने शिक्षकों से मुलाकात नहीं, बल्कि अपने विद्यार्थी जीवन की जड़ों से दोबारा जुड़ने का आत्मीय अवसर था। कभी जिन गुरुजनों ने उन्हें कक्षा...
