Sunday, April 19News That Matters

Tag: आपरेशन से पूर्व व आपरेशन के दौरान आने वाली चुनौतियों की रोकथाम व प्रबन्धन पर एनेस्थीसिया विशेषज्ञों ने किया मंथन

आपरेशन से पूर्व व आपरेशन के दौरान आने वाली चुनौतियों की रोकथाम व प्रबन्धन पर एनेस्थीसिया विशेषज्ञों ने किया मंथन

देहरादून, उत्तराखंड
आपरेशन से पूर्व व आपरेशन के दौरान आने वाली चुनौतियों की रोकथाम व प्रबन्धन पर एनेस्थीसिया विशेषज्ञों ने किया मंथन एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में आयोजित राज्य स्तरीय काॅन्फ्रेंस में कई राज्यों के विशेषज्ञों ने की शिरकत 200 डाॅक्टरो व शोधार्थियों ने प्रस्तुत किये शोध पत्र देहरादून। इण्डियन सोसाइटी आफ एनेस्थीसियोलाॅजी के निर्देशन में इस वर्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस (11वीं यू.के. इसाकाॅन) का आयोजन देहरादून में हुआ। इण्डियन सोसाइटी आफ एनेस्थीसियोलाॅजी की उत्तराखण्ड इकाई व श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग के सहयोग से एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में दो दिवसीय राज्य स्तरीय काॅन्फ्रेंस आयोजित हुई। ‘इनहांसिंग पैरी आपरेटिव आउटकम एण्ड पेशेंट सेफ्टी‘ विषय पर आयोजित काॅन्फ्रेंस में राज्य स्तरीय काॅन्फ्रेंस में प...