भाजपा अध्यक्ष से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड का शहद से किया भेट ,धामी के नेतृत्व को फिर मिला समर्थन
भाजपा अध्यक्ष से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड का शहद से किया भेट ,धामी के नेतृत्व को फिर मिला समर्थन
पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की।
सीएम धामी ने भाजपा अध्यक्ष को उत्तराखंड का शहद भेंट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि बैठक के दौरान राज्य के संगठनात्मक विषयों और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही भाजपा अध्यक्ष से मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
सीएम धामी के साथ इस दौरान भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब वे पश्चिम बंगा...
