ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन परियोजना पूरी होने पर आने वाले समय में उत्तराखंड की लाइफ लाइन बनेगी :बलूनी
ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन परियोजना पूरी होने पर आने वाले समय में उत्तराखंड की लाइफ लाइन बनेगी :बलूनी
पौड़ी से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान अनिल बलूनी ने रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बन रही कई टनलों का भ्रमण कर कई महत्वपूर्ण जानकारी ली
साथ ही वहां काम कर रहे तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों से भी बातचीत की। अनिल बलूनी ने कहा कि रेलवे प्रोजेक्ट में काम कर रहे तमाम कर्मचारियों से उनकी परेशानियों के संबंध में भी वार्ता की गई है।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत सिंह यादव और इंजीनियरों से प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है। जिसमें अधिकारियों द्वारा रेलवे प्रोजेक्ट से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट का काम अंतिम चरण में है जो 2027...
