एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सीलिंग और ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की गई
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सीलिंग और ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की गई
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी है। प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना मानचित्र स्वीकृति एवं नियमों के विरुद्ध किए जा रहे किसी भी निर्माण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में एमडीडीए की टीम द्वारा देहरादून एवं ऋषिकेश क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चिन्हित अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान संबंधित निर्माणों को सील करने के साथ-साथ जहां आवश्यक हुआ, वहां ध्वस्तीकरण...

