Sunday, April 19News That Matters

Tag: कार्यक्रम के दौरान मंच छोड़ आमजन के बीच जमीन पर बैठे मुख्यमंत्री धामी

कार्यक्रम के दौरान मंच छोड़ आमजन के बीच जमीन पर बैठे मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून
कार्यक्रम के दौरान मंच छोड़ आमजन के बीच जमीन पर बैठे मुख्यमंत्री धामी अपने दो दिवसीय टिहरी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ग्राम मरोड़ा तिवाड़गांव ( वि०ख० थौलधार ) में आयोजित पर्यटन ग्राम चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मरोड़ा, तिवाड़ गांव में पर्यावरणविद् स्व० सुंदरलाल बहुगुणा स्मारक बनाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने तिवाड़ गांव एकलिंग का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक संध्या का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में मौजूद ग्राम वासियों, महिलाओ, विभिन्न पर्यटन व्यवसायियों ने पर्यटन पर आधारित ग्राम चौपाल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद अर्पित किया। इस अवसर पर लोगों ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सुझाव दिए एवं पर्यटन से संबंधित समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ...