कालनेमि बाबा द्वारा पुलिस, प्रशासन और न्यायालय को गुमराह करने के प्रयासों के बाद हुई बड़ी कार्रवाई: महापौर विकास शर्मा
कालनेमि बाबा द्वारा पुलिस, प्रशासन और न्यायालय को गुमराह करने के प्रयासों के बाद हुई बड़ी कार्रवाई: महापौर विकास शर्मा
रूद्रपुर। गंगापुर रोड शैलजा फार्म स्थित विवादित स्थल से अतिक्रमण हटाए जाने की बड़ी कार्रवाई के दौरान महापौर ने मौका मुआयना कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर निगम की टीम ने इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 6 एकड़ भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस अवसर पर महापौर ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि धार्मिक स्थल की आड़ में सरकारी भूमि पर कब्जा जमाना ‘लैंड जिहाद’ की श्रेणी में आता है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महापौर ने बताया कि इस 6 एकड़ बेशकीमती भूमि पर वर्षों से कब्जा जमाया गया था। इस मामले में आरोपी कालनेमि बाबा ने न केवल पुलिस और प्रशासन को चुनौती दी, बल्कि न्यायालय को भी गुमराह करने का प्रयास कि...
