मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते कदम, केंद्र के सहयोग से ₹1,475 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते कदम, केंद्र के सहयोग से ₹1,475 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 06 से 13 नवम्बर तक आयोजित उत्तराखण्ड राज्योत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों की ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं से प्रदेश में सड़क, बिजली, पेयजल, शहरी विकास, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत ऊर्जा विभाग की यूपीसीएल से संबंधित ₹472.33 करोड़ की 20...
