केदारनाथ धाम में तीर्थयात्री अब मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन कर सकेंगे। • तीर्थयात्रियों को धामों में सरल-सुगम दर्शन- अजेंद्र • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचे 1732681 श्रद्धालु।
केदारनाथ धाम में तीर्थयात्री अब मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन कर सकेंगे।
• तीर्थयात्रियों को धामों में सरल-सुगम दर्शन- अजेंद्र
• श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचे
1732681 श्रद्धालु।
देहरादून : 1 जुलाई। शुक्रवार से श्री केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के लिए मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है। अब श्रद्धालु गर्भगृह में जाकर बाबा केदार के दर्शन कर कर रहे हैं।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया की इस वर्ष मई व जून माह में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और श्रद्धालु सभामंडप से ही बाबा केदार के दर्शन कर रहे थे। अब संख्या कम होने के बाद श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह में जाकर पूजा- अर्चना कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं कि ...
