केदारपुरी में जय श्री राम के नारों से हुआ मुख्यमंत्री योगी का स्वागत बाबा श्री केदारनाथ का रूद्राभिषेक कर विश्व में सुख समृद्धि एवं जन कल्याण की कामना
केदारपुरी में जय श्री राम के नारों से हुआ मुख्यमंत्री योगी का स्वागत
बाबा श्री केदारनाथ का रूद्राभिषेक कर विश्व में सुख समृद्धि एवं जन कल्याण की कामना
बाबा केदारनाथ से बोले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी दोनों ही बधाई के पात्र है। श्रद्धा का उमड़ता हुआ ज़न सैलाब नए भारत की नई तस्वीर को प्रस्तुत कराता है
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने रविवार को श्री केदारनाथ धाम पहुँच कर बाबा केदार के दर्शन एवं रूद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान केदारनाथ से विश्व में सुख समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। तकरीबन दो घंटे के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान केदारपुर में लगातार जय श्री राम एवं हर-हर महादेव के नारे लगते रहे। जहां से भी मुख्यमंत्री योगी गुजरते वहां उनके अभिवादन क...
