खिलाड़ियों के साथ खेल मैदान में उतरे मुख्यमंत्री, क्रिकेट और फुटबॉल खेलकर बढ़ाया युवाओं का उत्साह
खिलाड़ियों के साथ खेल मैदान में उतरे मुख्यमंत्री, क्रिकेट और फुटबॉल खेलकर बढ़ाया युवाओं का उत्साह
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने पिथौरागढ़ जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम पहुंचकर उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण किया तथा क्रिकेट मैदान को जनपदवासियों को समर्पित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने क्रिकेट पिच पर स्वयं बल्लेबाजी करते हुए छह गेंदों का ओवर खेलकर पिच का औपचारिक उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री का खिलाड़ियों के साथ खेल मैदान में उत्साहपूर्ण और आत्मीय अंदाज देखने को मिला।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वहां उपस्थित खिलाड़ियों एवं युवाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल, हॉकी एवं अन्य खेल गतिविधियों में भी सहभागिता की...
