जनता और प्रधानमंत्री की अपेक्षा पर खरे उतरे है धामी: गौतम
जनता और प्रधानमंत्री की अपेक्षा पर खरे उतरे है धामी: गौतम
देहरादून 19 अक्टूबर। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा पर खरे उतरे हैं और यह राज्य के लिए सुखद है। उन्होंने कहा कि धामी
जैसे प्रभावशाली मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन को साकार करने मे जुटी है और निश्चित रूप से मोदी के सपने के अनुरूप ये दशक उत्तराखंड का होगा।
उन्होने कहा कि प्रतिनिधियों के क्षेत्र मे प्रवास का उद्देश्य सरकार का कामकाज बेहतर करने तथा
संगठन की मजबूती के लिए होता है
जिससे दोनो के आपसी तालमेल से राज्य को विकास की राह पर आगे ले जाया जा सके।
पार्टी प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होने बताया कि पार्टी मे धामी जैसे ईमानदार व प्रभावशाली मुख्यमंत्री हैं जो प्रधानमंत्र...
