Monday, April 20News That Matters

Tag: जनता में विश्वास—धामी की दोहरी रणनीति

अपराधियों में भय, जनता में विश्वास—धामी की दोहरी रणनीति

Uncategorized
  अपराधियों में भय, जनता में विश्वास—धामी की दोहरी रणनीति   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए साफ संदेश दिया है कि उत्तराखंड में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। 16 दिनों के भीतर पांच हत्याओं की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बड़े स्तर पर पुलिस महकमे में तबादले कर सख्ती का परिचय दिया है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को हटाकर एटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि हरिद्वार के एसएसपी रहे आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून का नया कप्तान बनाया गया है। हरिद्वार में नवनीत भुल्लर को नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ, प्रल्हाद नारायण मीणा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय, यशवंत सिंह को प्...