जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं जन समस्याएं
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं जन समस्याएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज रायपुर ब्लॉक के सरोना स्थित राइका भगद्वारीखाल में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” तथा “प्रशासन चला गांव की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
शिविर में कृषि विभाग के लाभार्थियों को कृषि यंत्र एवं चेक वितरित किए गए। वहीं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को महालक्ष्मी किट एवं किशोरी किट प्रदान की गई। शिविर के दौरान कुल 41 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष विकासपरक एवं योजनाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित...
