मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह हम सबका नैतिक दायित्व है कि हम उन वीर सैनिकों और उनके परिवारजनों के सम्मान और कल्याण हेतु हरसंभव प्रयास करें, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह हम सबका नैतिक दायित्व है कि हम उन वीर सैनिकों और उनके परिवारजनों के सम्मान और कल्याण हेतु हरसंभव प्रयास करें, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून स्थित घंघोड़ा चांदमारी पहुंचकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूत राजेश गुरुंग को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंत्री जोशी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके परिजनों से भी मुलाकात की।
अपने संबोधन में सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय सेना ने हर मोर्चे पर राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में अपने अद्वितीय साहस, शौर्य और समर्पण का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध इसका जीता-जागता उदाहरण है, जिसमें हमारे वीर जवानों ने द...