जिलाधिकारी सविन बंसल ने पार्किंग के संचालन के लिए दो कुशल तकनीकी ऑपरेटर की तैनाती के साथ ही पार्किंग में वाहनों को किसी प्रकार का नुकसान होने पर पर बीमा कवर की सुविधा भी प्रदान की
जिलाधिकारी सविन बंसल ने पार्किंग के संचालन के लिए दो कुशल तकनीकी ऑपरेटर की तैनाती के साथ ही पार्किंग में वाहनों को किसी प्रकार का नुकसान होने पर पर बीमा कवर की सुविधा भी प्रदान की
देहरादून में जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आधुनिक उत्तराखंड के विजन को साकार करते हुए ऑटोमेटिक मैकेनिकल पार्किंग योजना को मूर्त रूप दिया है। जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड में तैयार की गई इन ऑटोमेटिक मैकेनिकल पार्किंग सुविधाओं का जल्द ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लोकार्पण किया जाएगा।
कोरोनेशन अस्पताल में ऑटोमेटिक पार्किंग शुरू हो चुकी है। यहां पर अस्पताल स्टाफ के वाहन स्वचालित रूप से पार्क हो रहे हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों के लिए भू-स्तरीय पार्किंग में अतिरिक्त जगह की सुविधा मिल रही है। जिला प्रशासन द्वारा परेड ग्राउंड में 96, तिब्बती मा...