मंत्री गणेश जोशी के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद कैनाल रोड पर प्रस्तावित वाइन शॉप नहीं खुलेगी, जिला प्रशासन ने जनभावनाओं को देखते हुए लिया बड़ा निर्णय
मंत्री गणेश जोशी के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद कैनाल रोड पर प्रस्तावित वाइन शॉप नहीं खुलेगी, जिला प्रशासन ने जनभावनाओं को देखते हुए लिया बड़ा निर्णय
राजधानी के पॉश इलाके कैनाल रोड, जो राष्ट्रपति निकेतन के पिछले द्वार के समीप स्थित है, वहां प्रस्तावित वाइन शॉप अब नहीं खुलेगी। जिला प्रशासन के इस निर्णय के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय निवासियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
बुधवार को स्थानीय लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन और कड़े विरोध के बाद उपजिलाधिकारी (न्यायिक), आबकारी विभाग के अधिकारियों तथा जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को अवगत कराया कि कैनाल रोड पर वाइन शॉप नहीं खोली जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आसपास राष्ट्रपति निकेतन, विद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों की उपस्थिति तथा जनभावना...