जेनी को चाहिए पिता का नाम, हरक सिंह रावत का DNA और नार्को टेस्ट हो : 23 साल बाद फिर इंसाफ की गुहार
जेनी को चाहिए पिता का नाम, हरक सिंह रावत का DNA और नार्को टेस्ट हो : 23 साल बाद फिर इंसाफ की गुहार
23 साल का इंतजार... एक मां की गुहार... और बेटे को पिता का नाम दिलाने की मांग। उत्तराखंड में दीपावली के मौके पर जेनी प्रकरण ने ऐसा राजनीतिक धमाका किया है, जिसकी गूंज अब कांग्रेस से लेकर भाजपा तक सुनाई दे रही है। इंदिरा देवड़ी उर्फ जेनी ने देहरादून में सामने आकर कहा कि उनका बेटा 23 साल का हो चुका है और वह चाहती हैं कि उसे पिता का नाम और पहचान मिले। जेनी ने आरोप लगाया कि उनके साथ जो कुछ हुआ, उसकी सच्चाई आज तक सामने नहीं आई।
जेनी ने पुराने घटनाक्रम को याद करते हुए कहा कि वह अक्टूबर 2002 में महज 16 साल की उम्र में देहरादून आई थीं। उन्होंने यमुना कॉलोनी में हरक सिंह रावत के आवास पर करीब दो महीने रहने का दावा किया। जेनी ने नारी निकेतन में रखे जाने, डराने-धमकाने और दबाव ...
