देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून, 08 दिसम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून के कनक चौक पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर अपनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जनरल बिपिन रावत को स्मरण करते हुए कहा जब वो जनरल बिपिन रावत से पहाड़ के युवाओं को सेना में नौकरी के लिए लंबाई में छूट को लेकर मिले थे, तो उन्होंने इस पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया था। उसी का परिणाम है कि बउत्तराखंड राज्य के युवाओं को सेना में लंबाई में 5 सेंटीमीटर की छूट जनरल बिपिन रावत की वजह से ही संभव हो पाई। उन्होंने कहा कि बॉर...
