मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनता की आवाज, देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर फिलहाल रोक
मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनता की आवाज, देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर फिलहाल रोक
मुख्यमंत्री धामी ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि उनकी सरकार विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती है। देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना को लेकर पर्यावरण प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों द्वारा उठाई जा रही चिंताओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने परियोजना के अंतर्गत होने वाले पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि विकास उत्तराखंड की आवश्यकता है, लेकिन जनभावनाओं, पर्यावरण और स्थानीय हितों की अनदेखी कर कोई भी फैसला नहीं लिया जाएगा। उन्होंने प्रमुख सचिव और संबंधित अधिकारियों को सभी हितधारकों, स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों के साथ द...
