Thursday, September 17News That Matters

Tag: देहरादून न्यूज़

देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा सड़क निर्माण के साथ साथ देहरादून को आकर्षक बनाने की किए जा रहे प्रयास

उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा सड़क निर्माण के साथ साथ देहरादून को आकर्षक बनाने की किए जा रहे प्रयास देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा: बिंदाल पुल को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से पुल के दोनो तरफ CNC MS CUTTING शीट लगाई देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा: बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों हेतु झूले, स्मार्ट सेल्फी पॉइंट, फुटपाथ पर एल आकार की एल.ई.डी. लाइट स्थापित की गई है देहरादून को जनमानस हेतु सुलभ एवं सुविधाओं से युक्त बनान स्मार्ट सिटी की प्राथमिकता : जिलाधिकारी सोनिका   स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत स्मार्ट सड़कों के कार्यो के साथ- साथ देहरादून की सौंदर्यता को बढ़ाने हेतु भी विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में चकराता रोड पर बिंदाल पुल को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से पुल के दोनो तरफ CNC MS CUTTING शीट लगाई गई है। जिस पर बायीं ओर DEHRADUN एवम दायीं ओर UTTARAKAKHAND के साथ साथ संस्...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में शीत लहर के प्रकोप से बचाव हेतु जारी की गई 1.35 करोड़ की धनराशि

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में शीत लहर के प्रकोप से बचाव हेतु जारी की गई 1.35 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बेसहारा एवं बेघर लोगों को सर्दी से बचाव की कारगर व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के अधिकारियों को दिए थे निर्देश मुख्यमंत्री धामी ने पिछले मंगलवार को देर सायं देहरादून शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण के साथ आईएसबीटी के समीप स्थित मलिन बस्ती में रह रहे लोगो का हालचाल जाना था तथा वहां की व्यवस्थाओं को परखा तथा लोगों को कंबल आदि वितरित किये थे उस दिन मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों एवं नगर आयुक्तों को प्रदेश में बेसहारा एवं बेघर लोगों को सर्दी से बचाव की कारगर व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री ने तहसील एवं विकासखण्ड स्तर पर यह व्यवस्था बनाये जाने को भी कहा था। इसके लिए उपजिलाधिकारियों को जिम्मेदारी दिये जाने के निर्देश भी मुख...
स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड को जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड : बधाई हो

स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड को जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड : बधाई हो

उत्तराखंड, देहरादून
स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड को जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड : बधाई हो स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड को जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड मिला,42 स्वास्थ्य सूचकांकों में राज्य का देशभर में रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड को जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत 18 दिसम्बर को दिल्ली में लेंगे अवार्ड स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिये उत्तराखंड को जे.आर.डी. टाटा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। आगामी 18 दिसम्बर को इंडिया हैबिटैट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित 7वें जेआरडी टाटा अवार्ड कार्यक्रम में प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इस सम्मान को प्राप्त करेंगे। यह पुरस्कार राज्य को 42 विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों में देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये दिया जा रहा है, विषम भौगोलिक परिस्थ...

राजस्थान के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री धामी,मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्रियों को दी बधाई

उत्तराखंड, देहरादून
राजस्थान के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री धामी,मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्रियों को दी बधाई   मुख्यमंत्री धामी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्रियों को दी बधाई प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन एवं भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होगा   राजस्थान :डबल इंजन की तेज गति से विकास के नये आयाम स्थापित होगे : धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को रामनिवास बाग जयपुर, राजस्थान में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये। मुख्यमंत्री धामी ने भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो...

वित्त मंत्री अग्रवाल ने लकी ड्रॉ की घोषणा करते हुए जनता से प्रत्येक खरीद पर बिल प्राप्त करने की अपील भी की

उत्तराखंड, देहरादून
वित्त मंत्री अग्रवाल ने लकी ड्रॉ की घोषणा करते हुए जनता से प्रत्येक खरीद पर बिल प्राप्त करने की अपील भी की मंत्री अग्रवाल ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है वित्त मंत्री अग्रवाल ने “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के बारहवें और तेहरवें लकी ड्रॉ की घोषणा आनलाईन माध्यम से की बोले मंत्री अग्रवाल बारहवें और तेहरवें मासिक लकी ड्रॉ के विजेताओं का चयन किये जाने के लिये कार्यक्रम हुआ आयोजित.. विजेताओं को बधाई उपभोक्ताओं में “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के प्रति लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है : मंत्री अग्रवाल नवम्बर माह में 64828 बिलों को शामिल किया गया जिनका मूल्य 26 करोड़ 50 लाख रूपये है जो कि एक रिकाॅर्ड : मंत्री अग्रवाल “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना की लोकप्रियता को देख मासिक पुरस्कार दिए जाने की अवधि अब बढ़ाकर 31 मार्च तक:...
सीएम धामी ने लोकसभा चुनाव से पहले दी बीजेपी के इन नेताओं को बड़ी सौगात

सीएम धामी ने लोकसभा चुनाव से पहले दी बीजेपी के इन नेताओं को बड़ी सौगात

उत्तराखंड, देहरादून
सीएम धामी ने लोकसभा चुनाव से पहले दी बीजेपी के इन नेताओं को बड़ी सौगात धामी जी ने लोकसभा चुनाव से पहले दी भाजपा के 11 नेताओं को बड़ी सौगात, दायित्व धारीयो को बधाई धामी ने किया इन नेताओं का इंतजार खत्म 11 नेताओं को धामी जी की बड़ी सौगात... बधाई..   दायित्व बांटे जाने का इंतजार हुआ खत्म भाजपा के 11 लोगों को दायित्व दिया गया है... इन 11 नेताओ का हुआ पूरा, धामी ने दी बधाई , राज्यहित में तेजी से करेंगे काम   उत्तराखंड: भाजपा के इन 11 वरिष्ठ नेताओं को दायित्वों की सौगात, दूसरी सूची जारी, मुख्यमंत्री धामी ने दी सबको बधाई   पिछले लंबे समय से भाजपा में दायित्व बांटे जाने का इंतजार हो रहा था। आपको बता दे इससे पहले पहली सूची लंदन में निवेशकों से मिले रुझान से उत्साहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून लौटने से पहले ही दायित्वों की पहली सौगात दे दी थ...

विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आयोजित बैठक में किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग

उत्तराखंड, देहरादून
विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आयोजित बैठक में किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग मंत्री गणेश जोशी का पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान: राष्ट्रव्यापी अभियान में भाग, जन -कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है   देहरादून, 14 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आयोजित मसूरी विधानसभा के भाजपा के शहीद दुर्गा मल्ल मण्डल तथा श्रीदेव सुमन नगर मंडल की बैठक में प्रतिभाग किया गया। बैठक में देश के साथ ही प्रदेश में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के राष्ट्रव्यापी अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पार्टी पाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए अधिक से अधिक लोग इस राष्ट्रव्यापी अभियान में भाग लेने तथा...
एनएचएम के अंतर्गत दो वर्षीय कार्ययोजना को मिली मंजूरी : कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत

एनएचएम के अंतर्गत दो वर्षीय कार्ययोजना को मिली मंजूरी : कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
एनएचएम के अंतर्गत दो वर्षीय कार्ययोजना को मिली मंजूरी : कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भारत सरकार ने दी 1100 करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृति: कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत श्रीनगर में स्थापित होगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ब्लड बैंक : कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत थलीसैंण व गुप्तकाशी में बनेंगे उप जिला चिकित्सालय: कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत   भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत उत्तराखंड के लिये दो वर्षीय पीआईपी को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत करीब 1100 करोड़ की विभिन्न योजनाओं को सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है। जिसके तहत मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ब्लड बैंक के निर्माण की स्वीकृति के साथ ही जनपद पौड़ी में आईपीएचएस मानकों के तहत थलीसैंण व रूद्र्रप्रयाग जनपद के गुप्तकाशी में 50-50 बेड के उप जिला चिकित्सालयों के निर्माण की स्वीकृत प्रदान की गई है, जबकि एल....
पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में संविधान के 73वें संशोधन से संबंधित 29 विषयों के विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई पढ़े पूरी खबर

पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में संविधान के 73वें संशोधन से संबंधित 29 विषयों के विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड, देहरादून
पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में संविधान के 73वें संशोधन से संबंधित 29 विषयों के विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई पढ़े पूरी खबर पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में संविधान के 73वें संशोधन से संबंधित 29 विषयों के विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई माननीय मंत्री जी द्वारा पंचायतों को सशक्त करने के राज्य सरकार के संकल्प को दोहराया गया तथा विभागीय अधिकारियों का आह्वान किया गया कि सशक्त पंचायतें ग्रामीण विकास हेतु अत्यंत आवश्यक है अतः ग्राम पंचायत स्तर पर किए जाने वाले समस्त विकास कार्यों को पंचायती राज संस्थाओं की जानकारी में लाना अत्यंत आवश्यक है । संदर्भ में विभागीय रोड मैप प्रस्तुत करें । राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान हैदराबाद से आये विशेषज्ञों द्वारा अन्य राज्यों के उदाहरण दिए गए जहां पर पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण से विकास की गति को ती...

महाराज ने की 7708.27 करोड की लागत की टिहरी झील रिंगरोड परियोजना की समीक्षा

उत्तराखंड, देहरादून
महाराज ने की 7708.27 करोड की लागत की टिहरी झील रिंगरोड परियोजना की समीक्षा राजकीय मेलों को मिलने वाले अनुदान के शीघ्र भुगतान के निर्देश   देहरादून प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की नियमावलियों पर चर्चा के साथ-साथ संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक और टिहरी झील प्रोजेक्ट की अभी तक की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सोमवार को गढ़ी कैण्ट स्थित पर्यटन विकास परिषद में श्री बद्रीनाथ-श्री केदारनाथ मंदिर समिति की नियमावलियों पर चर्चा करने के साथ-साथ संस्कृति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करने के अलावा टिहरी ...