Thursday, September 17News That Matters

Tag: देहरादून न्यूज़

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ में चल रहे सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहें, इसके लिए आवश्यक सामग्री और स्किल्ड-अनस्किल्ड लेबर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ में चल रहे सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहें, इसके लिए आवश्यक सामग्री और स्किल्ड-अनस्किल्ड लेबर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ में चल रहे सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहें, इसके लिए आवश्यक सामग्री और स्किल्ड-अनस्किल्ड लेबर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।   मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ में चल रहे सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहें, इसके लिए आवश्यक सामग्री और स्किल्ड-अनस्किल्ड लेबर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि निर्माण सामग्री पहुंचाने हेतु भी फुल प्रूफ प्लान तैयार किया जाए ताकि किसी छोटी से छोटी सामग्री की कमी से कोई कार्य बाधित न हो। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री के ट्रांसपोर्टेशन के लिए घोड़े-खच्चरों आदि की कमी नहीं हो, इसके प्रयास किए जाएं। चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या कम होने से...

उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 2476773 चौबीस लाख छिहत्तर हजार सात सौ तिहत्तर उत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2022

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 2476773 चौबीस लाख छिहत्तर हजार सात सौ तिहत्तर उत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2022 दर्शनार्थियों /तीर्थयात्रियों की संख्या 1-श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से 29 जून शाम तक 888424 •आज शाम चार बजे तक बदरीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु 4409 2- श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 29 जून शायं तक 825339 (हेलीकॉप्टर से 81949 तीर्थयात्री भी शामिल) •शाम चार बजे तक केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालु -3596 3-श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 29 जून तक 430392 • आज शाम तक दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालु- 2135 4-श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 29 जून तक 332618 • आज शायं तक दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालु- 1465 • 29 जून शाम तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का यो...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए कहा कि रेस्पोंस टाईम कम से कम होना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए कहा कि रेस्पोंस टाईम कम से कम होना चाहिए।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए कहा कि रेस्पोंस टाईम कम से कम होना चाहिए। आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्य तत्काल शुरू हो जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपदा से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हरदम अलर्ट रहने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अगले तीन माह महत्वपूर्ण हैं। आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए जिलाधिकारी अधिकांश निर्णय अपने स्तर पर लें। जिन समस्याओं का समाधान जिलास्तर पर नहीं हो पा रहा है, उन्हें ही शासन तक भेजा जाय। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। आपदा के दृष्टिगत अगले तीन माह अधिकारियों की छुट्टी विशेष परिस्थिति में ही स्वीकृत की जाए। मुख्य...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाईन रेस कोर्स , देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रशासनिक भवन, क्वार्टर गार्द एवं बैरक का शिलान्यास किया , एवं हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा सीएसआर मद से उत्तराखण्ड पुलिस को प्रदान की गई 150 चीता मोबाइल बाइक का फ्लैग ऑफ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाईन रेस कोर्स , देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रशासनिक भवन, क्वार्टर गार्द एवं बैरक का शिलान्यास किया , एवं हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा सीएसआर मद से उत्तराखण्ड पुलिस को प्रदान की गई 150 चीता मोबाइल बाइक का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाईन रेस कोर्स , देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रशासनिक भवन, क्वार्टर गार्द एवं बैरक का शिलान्यास किया , एवं हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा सीएसआर मद से उत्तराखण्ड पुलिस को प्रदान की गई 150 चीता मोबाइल बाइक का फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासनिक भवन, कार्ग क्वार्टरगार्द एवं बैरक का शिलान्यास पर पुलिस प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा आज शिलान्यास के साथ ही पुलिस विभाग द्वारा की जा रही लंबे समय से एक मांग पूरी हुई है। राज्य सरकार का यह संकल्प है कि किसी भी कार्य योजना का शिलान्यास यदि हमारी सरकार में हुआ है तो उसका लोकार्पण भी हमारी सरकार में होगा। इस निर्माण कार्य के पूर्ण होते ही पुलिस जवानों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा, अच्छे रहन-सहन के साथ अच्छी सेवा...
प्रदेशवासियों को जल्द ही ई-एफआईआर की सुविधा मिलेगी। इसमें घर बैठे ही एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी।

प्रदेशवासियों को जल्द ही ई-एफआईआर की सुविधा मिलेगी। इसमें घर बैठे ही एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी।

उत्तराखंड, देहरादून
प्रदेशवासियों को जल्द ही ई-एफआईआर की सुविधा मिलेगी। इसमें घर बैठे ही एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी। प्रारम्भ में वाहन चोरी और गुमशुदा वस्तुओं के संबंध में ई-एफआईआर कराई जा सकेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री के समक्ष सीसीटीएनएस के अंतर्गत बनाए जा रहे ई-एफआईआर पोर्टल का प्रस्तुतिकरण दिया गया।        मुख्यमंत्री ने कहा कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि सरकार का मूल मंत्र है। सिस्टम इस प्रकार का होना चाहिए जिससे जनता सरलतम तरीके से अपनी शिकायतों का समाधान करा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-एफआईआर से आम जन को बहुत सुविधा होगी। व्यक्ति को एफआईआर दर्ज कराने के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा। ई-एफआईआर में उच्चाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से समीक्षा की जाए।         मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसिंग...
मुख्यमंत्री ने किया स्वच्छता के सिपाही पुस्तक का विमोचन पुस्तक को बताया बच्चों एवं युवाओं में स्वच्छता का संदेश देने में मददगार

मुख्यमंत्री ने किया स्वच्छता के सिपाही पुस्तक का विमोचन पुस्तक को बताया बच्चों एवं युवाओं में स्वच्छता का संदेश देने में मददगार

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया स्वच्छता के सिपाही पुस्तक का विमोचन पुस्तक को बताया बच्चों एवं युवाओं में स्वच्छता का संदेश देने में मददगार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तक ‘‘ स्वच्छता के सिपाही’’ का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक ललित शौर्य के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने पुस्तक को समाज में स्वच्छता का भाव जागृत करने वाली तथा बच्चों एवं युवाओं के स्वच्छता का संदेश देने में मददगार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता समय की जरूरत है। पुस्तक के लेखक ललित शौर्य ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके द्वारा अब तक बाल मन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विषयों पर 09 पुस्तकों का इससे पूर्व प्रकाशन किया गया है। इस अवसर पर मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ राजेन्द्र ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित अमृत महोत्सव डिजिटल प्रदर्शनी एवं आजादी का अमृत महोत्सव सेमिनार का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित अमृत महोत्सव डिजिटल प्रदर्शनी एवं आजादी का अमृत महोत्सव सेमिनार का उद्घाटन किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित अमृत महोत्सव डिजिटल प्रदर्शनी एवं आजादी का अमृत महोत्सव सेमिनार का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, एवं परिसर में 22 राज्यों द्वारा लगाए गए हस्तकला स्टालों का अवलोकन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व प्रेरणा से "मिशन कर्मयोगी" के अन्तर्गत एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के साथ समृद्ध भारतीय संस्कृति की व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करने हेतु डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि आप लोग "आजादी का ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की स्थित नेहरु स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की स्थित नेहरु स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की स्थित नेहरु स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत, एवं डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद मनोनीत होनें पर भव्य स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपकी मेहनत एवं समर्पण भाव ने उत्तराखंड में पुनः सरकार बनाकर मिथक तोड़ने का कार्य किया है। उन्होने सांसद कल्पना सैनी को राज्यसभा हेतु निर्विरोध चुने जाने बधाई देते हुए कहा की बहन कल्पना सैनी जी को इस नई भूमिका नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि कल्पना सैनी जी इस दायित्व को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होने कहा राज्यसभा में आपकी उपस्थिति से पूरे उत्तराखंड को आपके अनुभव का लाभ मिलेगा और स...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज के जीवन पर आधारित उपन्यास ’’तप और तपस्या’’ से प्रेरणा मिलने के साथ ही हमेशा मार्गदर्शन भी मिलता रहेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज के जीवन पर आधारित उपन्यास ’’तप और तपस्या’’ से प्रेरणा मिलने के साथ ही हमेशा मार्गदर्शन भी मिलता रहेगा।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज के जीवन पर आधारित उपन्यास ’’तप और तपस्या’’ से प्रेरणा मिलने के साथ ही हमेशा मार्गदर्शन भी मिलता रहेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल ’निशंक’, डॉ0 महेश शर्मा, उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामण्डलेश्वर स्वामी नैसर्गिका गिरि जी व अन्य महानुभावों ने रविवार को कनखल स्थित हरिहर आश्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज के त्यागपूर्ण आध्यात्मिक जीवन पर केन्द्रित श्रीमती शोभा त्रिपाठी की औपन्यासिक कृति-’’तप और तपस्या’’ का जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज के सान्निध्य में लोकार्पण किया। कार्यक्र...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के उचित समाधान के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजा जाय एवं उन पर हुई कार्यवाही से भी अवगत कराया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबके विश्वास क...