मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर PWD सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय का बड़ा एक्शन, नंदा की चौकी पुल मामले में 3 दिन में जांच रिपोर्ट तलब
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर PWD सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय का बड़ा एक्शन, नंदा की चौकी पुल मामले में 3 दिन में जांच रिपोर्ट तलब
मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देशों के बाद नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर बने नए पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में उत्तराखंड शासन ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने मुख्य अभियंता, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून को पत्र जारी कर पूरे प्रकरण की प्राथमिक जांच कर तीन दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जारी आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यह जानकारी सामने आई कि देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर बने नव-निर्मित पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रथम दृष्टया माम...
