Monday, April 20News That Matters

Tag: पंचायत और आपदा राहत से जुड़े विकास कार्यों के लिए ₹183.71 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में सड़क, पेयजल, आवास, पंचायत और आपदा राहत से जुड़े विकास कार्यों के लिए ₹183.71 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन किया

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में सड़क, पेयजल, आवास, पंचायत और आपदा राहत से जुड़े विकास कार्यों के लिए ₹183.71 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क के निर्माण एवं पुर्नर्निमाण, पेयजला, आवास, पंचायतीराज संस्थाओं को वित्तीय हस्तान्तरण तथा आपदा राहत से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विकास कार्यो के लिये ₹183.71 करोड की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा आगामी श्री नन्दा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों हेतु विस्तृत कार्ययोजना के तहत विधानसभा क्षेत्र थराली में नन्दप्रयाग-घाट-सुतोल-कनोल मोटर मार्ग (किमी 20 से 40) के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण के लिये ₹ 12.90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने जनपद चमोली की कर्णप्रयाग शाखा के अन्तर्गत सोनली-देवली बागर जलापूर्ति योजना...