पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी
पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई साधारण बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीएस-06 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप इन नई बसों के परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होने से प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। विशेष रूप से पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ...
