एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि निर्मल बाग, पशुलोक और हरिद्वार रोड क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कर साफ कर दिया—नियमों से समझौता नहीं
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि निर्मल बाग, पशुलोक और हरिद्वार रोड क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कर साफ कर दिया—नियमों से समझौता नहीं
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक सीलिंग अभियान चलाया। प्राधिकरण की टीम ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर बिना मानचित्र स्वीकृति एवं नियमों के विरुद्ध किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर उन पर सीलिंग की कार्रवाई की। इस दौरान निर्मल बाग ब्लॉक-बी, पशुलोक विस्थापित क्षेत्र तथा हरिद्वार रोड के आसपास अवैध रूप से खड़े किए जा रहे निर्माणों को बंद कराया गया।
प्राधिकरण ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों को दरकिनार कर किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में शांत...