पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ राज्यभर में सघन कार्रवाई
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ राज्यभर में सघन कार्रवाई
*पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड- श्री दीपम सेठ* द्वारा आज पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में गढ़वाल एवं कुमाऊँ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षकों तथा सभी जनपदों, एसटीएफ एवं जीआरपी के वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विगत एक माह से संचालित *राज्यव्यापी विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” की विस्तृत समीक्षा* की गई।
*ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत की गयी प्रभावी और व्यापक कार्यवाही-:*
*अपराधियों पर निर्णायक प्रहार*: अभियान के अन्तर्गत 1,400 से अधिक वांछित, फरार, इनामी एवं पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी है। संगठित अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए *गैंगस्टर एक्ट* के तहत 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार एवं *गुण्डा...
