एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर गणेशपुर–शिमला बाईपास क्षेत्र में 20 से 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, बड़े ध्वस्तीकरण अभियान से मचा हड़कंप
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर गणेशपुर–शिमला बाईपास क्षेत्र में 20 से 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, बड़े ध्वस्तीकरण अभियान से मचा हड़कंप
देहरादून में अनियोजित विकास और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया। प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों और अवैध लॉटिंग के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत शुक्रवार को गणेशपुर, शिमला बाईपास रोड क्षेत्र में व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 से 30 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को चिन्हित किया और जेसीबी मशीनों की मदद से उसे ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण को लगातार मिल रही शिकायतों और जांच के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई। प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसा...