बाबा केदार के दरबार में झुका पूरा प्रदेश समृद्धि और खुशहाली की गूंज हर ओर“हर हर महादेव” के जयघोष से कांपा आकाश
बाबा केदार के दरबार में झुका पूरा प्रदेश समृद्धि और खुशहाली की गूंज हर ओर“हर हर महादेव” के जयघोष से कांपा आकाश
केदारनाथ धाम में आज श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया।
कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने संकल्प लेकर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से प्रथम पूजा अर्पित की। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
कपाट खुलने के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-...
