केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 1900 पुलिस जवानों को नियुक्ति पत्र मिलने पर दी बधाई, बोले– धामी सरकार ने युवाओं के लिए पारदर्शिता लाई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 1900 पुलिस जवानों को नियुक्ति पत्र मिलने पर दी बधाई, बोले– धामी सरकार ने युवाओं के लिए पारदर्शिता लाई
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
केंद्रीय गृह मंत्री ने संबोधन की शुरुआत उत्तराखंड राज्य आंदोलन से करते हुए कहा कि, उत्तराखंड के युवाओं को अपनी पहचान, संस्कृति बचाने के साथ ही अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा, लेकिन इसके लिए उन्हें रामपुर तिराहा कांड जैसी हिंसा का सामना करना पड़ा। इसके बाद केंद्र में भाजपा सरकार बनने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई ने उत्तराखंड के साथ ही झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों का निर्माण करने का निर्णय लिया, ...